छत्तीसगढ़ कांग्रेस एमएलए के विवादित बोल, कहा अधिकारियों को मारो जूता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस एमएलए के विवादित बोल, कहा अधिकारियों को मारो जूता
Share:

अंबिकापुरः नेताओं के अधिकारियों के खिलाफ अक्सर बिगड़े बोल सामने आते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस के मंत्री और विधायक इन दिनों अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। इस लिस्ट में एक और विधायक शामिल हो गया है। रामानुजगंट सीट से विधायक बृहस्पति सिंह ने सरकारी कार्यक्रम के मंच से अफसरों को जूता मारने और जेल भेजने की बात कही है। कुछ दिन पहले ही आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे बड़ा नेता बनने के के लिए कलेक्टर-एसपी का कालर पकड़ने की सलाह देते दिख रहे थे।

वहीं, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की एक महिला स्टाफ ने दु‌र्व्यवहार का आरोप लग चुका है। बलरामपुर में जिस मंच से विधायक सिंह ने विवादित भाषषण दिया, उस मंच पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, जिले के कलेक्टर संजीव झा, एसपी टीआर कोशिमा भी मौजूद थे। भाषण के दौरान कर्जमाफी के बावजूद किसानों को वसूली का नोटिस भेजे जाने का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि किसानों से धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसा करने वाले अधिकारियों को जेल भेजो, जरूरत पड़े तो जूता मारो। वैसे विधायकजी का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। इसी साल जनवरी में तातापानी महोत्सव के दौरान बैठक के इंतजाम ठीक नहीं होने के कारण वह भड़क गए थे। अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह उनको गर्म पानी में नहलाकर सभी के पाप धो देंगे। भाजपा ने इन विवादित बयानों पर कांग्रेस की आलोचना की है। 

जौहर यूनिवर्सिटी मामला: अब आज़म खान पर मंडराया गिरफ़्तारी का खतरा, ईडी को मिला जांच का जिम्मा

महाराष्ट्र विधानसभा को लेकर सियासत तेज, सीट बंटवारे को लेकर भाजपा-शिवसेना में उलझा पेंच

INX मीडिया केस: अदालत से चिदंबरम को नहीं मिली राहत, ख़ारिज हुई सरेंडर याचिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -