रिलीज हुआ रितेश पांडे का ट्रेडिशनल छठ सॉन्ग 'ललकी किरिनिया', इंटरनेट पर मची धूम
रिलीज हुआ रितेश पांडे का ट्रेडिशनल छठ सॉन्ग 'ललकी किरिनिया', इंटरनेट पर मची धूम
Share:

जिस महापर्व की लंबे वक़्त से प्रतीक्षा हो रही थी, वह छठ महापर्व आ ही गया। इस वर्ष छठ पर्व 11 नवंबर तक चलेगा। छठ के लिए भोजपुरी फिल्म जगत के कई सांग रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा। हाल ही में भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे का भी एक छठ गीत रिलीज हुआ है। रितेश का यह सांग 'ललकी किरिनिया' है। इस छठ स्पेशल सांग को एक लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

वही रितेश पांडे के इस सांग को वेव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस चैनल के लगभग 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस सांग के एल्बम का नाम भी 'ललकी किरिनिया' है तथा सांग के लिरिक्स तरुण पांडे ने लिखे हैं। डीपी यादव म्यूजिक निर्देशक हैं। वहीं, नरेंद्र सिंह गाने के वीडियो निर्देशक हैं।

वही 4 मिनट से ज्यादा लंबे इस सांग को साढ़े तीन हजार से अधिक उपयोगकर्ता लाइक कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 400 से अधिक कॉमेंट्स आ चुके हैं। लोग रितेश पांडे के सांग की बहुत प्रशंसा भी कर रहे हैं। हालांकि, छठ पूजा पर रिलीज किया गया रितेश पांडे का यह कोई नया सांग नहीं है। बल्कि इससे पहले भी उनके गानें रिलीज हो चुके हैं। खेसारी लाल यादव, मशहूर सिंगर शारदा सिन्हा, शिल्पी सिन्हा आदि के भी कई छठ गानें रिलीज हो चुके हैं, जोकि महापर्व पर तहलका मचा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड गायक सोनू निगम के साथ आए पवन सिंह के सांग ने रिकॉर्डतोड़ एक करोड़ से ज्यादा व्यूज प्राप्त कर लिए हैं।

अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, हुआ ये बड़ा ऐलान

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ने मचाया धमाल, 3 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड

छठ पूजा को और खास बना देंगे ये टॉप 5 छठ गीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -