आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व, जानिए पूजा विधि
आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व, जानिए पूजा विधि
Share:

आज से छठ के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। आप सभी को बता दें कि यह पर्व चार दिन मनाया जाता है। ऐसे में पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन क्रमश: अस्त होते और उदय होते सूर्य को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। अब आज यानी नहाय-खाय के दिन हम आपको बताते हैं आज क्या करें और आज की पूजन विधि।

आज नहाय-खाय में क्या करें?- आज सुबह स्नान कर नई साड़ी या अन्य वस्त्र पहनें। वहीं महिलाएं माथे पर सिंदूर लगाकर साफ सफाई करें। इसी के साथ छठ के प्रसाद और पकवान के लिए मिट्टी लेपकर चूल्हा बनाएं या गैस चूल्हे को साफ करें। ध्यान रहे कठिन व्रत की शुरुआत में आज आखिरी बार नमक खाएं और चावल, भात बनाए। इसी के साथ सेंधा नमक से कद्दू या लौकी की सब्जी बनाए। आज घर के सभी लोग यही भोजन करेंगे। आपको बता दें कि छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनाया जाएगा।


क्या है पूजन विधि- आपको बता दें कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन घर में पवित्रता के साथ कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें ठेकुआ खासतौर पर प्रसिद्ध है।  आज सूर्यास्त से पहले  सारे पकवानों को बांस की टोकरी में भरकर निकट घाट पर ले जाया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा में सबसे पहले नई फसल का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस वजह से प्रसाद के रूप में गन्ना फल अर्पण किया जाता है। आज घाट पर 4-5 गन्नों को खड़ा कर बांधा जाता है और इसके नीचे दीप जलाये जाते हैं। वहीं व्रत करने वाले सारे स्त्री और पुरुष जल में स्नान कर इन डालों को अपने हाथों में उठाकर षष्ठी माता और भगवान सूर्य को अर्ध्य देते हैं। वहीं सूर्यास्त के बाद सब अपने घर लौट आते हैं। इसके बाद अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल सप्तमी को सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में फिर डालों में पकवान, नारियल और फलदान रख नदी के तट पर सारे वर्ती जमा होते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। वहीं इसके बाद छठ व्रत की कथा सुनी जाती है और कथा के बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रती अपना व्रत तोड़ते हैं।

 

छठ पूजा 2021 का कार्यक्रम
8 नवंबर 2021,सोमवार- (नहाय-खाय)
9 नवंबर 2021, मंगलवार-(खरना)
10 नवंबर 2021,बुधवार- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
11 नवंबर 2021, शुक्रवार- (उगते सूर्य को अर्घ्य)

आज इन बधाई संदेशों से दें अपनों को छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा को और खास बना देंगे ये टॉप 5 छठ गीत

8 नवंबर तक छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी करने का सख्त निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -