छठ पर्व: आज इस मन्त्र के साथ दें सूर्य को अर्घ्य, जानिए छठ पूजा मंत्र
छठ पर्व: आज इस मन्त्र के साथ दें सूर्य को अर्घ्य, जानिए छठ पूजा मंत्र
Share:

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को देश के कई हिस्सों में छठ पर्व मनाया जा रहा है। यह चार दिवसीय पर्व है और इस पर्व की शुरूआत 8 नवंबर, सोमवार के दिन से हुई थी। अब आज यानी 10 नवंबर के दिन शाम के समय डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं आने वाले 11 नवंबर की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का समापन होगा। आज देश के कई हिस्से जैसे उत्तरी भारत, बिहार, झारखंड आदि जगहों पर छठ का पर्व मनाया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे इस दिन सूर्य देव और छठ मैय्या की पूजा की जाती है और अर्घ्य दिया जाता है। कहा जाता है छठ का व्रत महिलाएं संतान के लिए रखती हैं। जी दरअसल जिन दांपत्य के घर संतान नहीं होती वह छठ का व्रत रख छठ मैय्या से संतान प्राप्ति की इच्छा प्रकट करते हैं और मैय्या उनकी इच्छा जल्द ही पूरी भी करती है। अब आज हम आपको बताते हैं छठ पूजा के मंत्र, सूर्य मंत्र।

 

छठ पूजा मंत्र (Chhath Puja mantra)


ॐ मित्राय नम:

 

ॐ रवये नम:


ॐ सूर्याय नम:


ॐ भानवे नम:


ॐ खगाय नम:


ॐ घृणि सूर्याय नम:


ॐ पूष्णे नम:


ॐ हिरण्यगर्भाय नम:


ॐ मरीचये नम:


ॐ आदित्याय नम:


ॐ सवित्रे नम:


ॐ अर्काय नम:


ॐ भास्कराय नम:


ॐ श्री सवितृ सूर्यनारायणाय नम:

 

सूर्यदेव मंत्र (Chhath Puja Surya Dev mantra)


आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीदमम् भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते।।


अर्घ्य देते समय सूर्य अर्घ्य मंत्र (Chhath Puja Surya Arghya mantra) 


ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।

छठी माई की महिमा अपार: आज कब देंगे सूर्य को पहला अर्घ्य, जरूर करें सूर्यदेव के 12 नामों का जाप

छठ: इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

राशिफल: आज छठ पर्व पर इन राशिवालों को होगा बड़ा लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -