अमिताभ और रवि किशन ने फैंस को दी छठ पर्व की बधाई
अमिताभ और रवि किशन ने फैंस को दी छठ पर्व की बधाई
Share:

छठ पूजा का मुख्य पर्व आज है। इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। आज देशभर में महिलाएं इस व्रत को कर रहीं हैं और इस पर्व को धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कई बड़े बड़े बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने अपने फैंस को छठ पूजा की बधाई दी हैं। बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए इस पर्व की बधाई दी है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं- ''छठ पूजा ।। छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी / सूर्य षष्ठी) ।। सभी को शुभकामनाएं ।। सूर्य के आशीर्वाद के लिए उनकी परोपकार की कामना। शुक्रवार, 20 नवंबर।''

वैसे अमिताभ हर साल इसी तरह सभी को छठ पूजा की बधाई देते हैं। उनके अलावा अभिनेता से राजनेता बने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सांसद रवि किशन ने भी इस पर्व पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा है – ”आप सभी को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनाओं के साथ एक विनम्र अनुग्रह करना चाहते है कि आप सभी प्रिय माई के भक्तजन, माताएं, बहने जो लोग भी छठी मईया के आराधना के लिए बहुत ही उत्साहपूर्वक तैयारीयों में लगें है। आप सभी हर्षित मन से सूर्योपासना के प्रसिद्ध पर्व पर सुख-समृद्धि।” आपको बता दें कि मुंबई से लेकर बिहार तक देशभर में आज हर जगह पुलिस ने छठ पूजा के लिए पुख्ता इंतजाम किया है और सभी छठ पूजा का पर्व मना रहे हैं।

छठ पर नीतीश कुमार ने लोगों को दिए यह तीन बड़े तोहफे

देशभर में छठ पूजा की धूम, राहुल गाँधी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामनाएं

झारखंड में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने से पहले शुरू हुईं तैयारियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -