MP: साइबर क्राइम का शिकार हुए कांग्रेस विधायक, दर्ज हुआ केस
MP: साइबर क्राइम का शिकार हुए कांग्रेस विधायक, दर्ज हुआ केस
Share:

भोपाल: आज के समय में टैक्नोलॉजी की वजह से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं और आम लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वैसे इस क्राइम की चपेट में केवल आम ही नहीं बल्कि खास लोग भी आ रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कांग्रेस विधायक भी साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। जी दरअसल विधायक नीरज दीक्षित ने अज्ञात महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत पुलिस से की है।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत उन्होंने पुलिस से जो शिकायत की है उसमे उन्होंने बताया है कि अज्ञात महिला ने उन्हें वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील हरकतें कीं और बाद में इस वीडियो के जरिये उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। इसी के साथ इस मामले में DSP शशांक जैन ने बताया कि छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से विधायक नीरज दीक्षित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शशांक जैन ने बताया, नीरज दीक्षित ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात महिला ने हाल ही में उनके निजी नंबर पर वीडियो कॉल किया था। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया तो उस पर एक महिला दिखाई दी।

महिला ने कॉल के रिसीव होते ही अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया और वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद महिला ने वीडियो कॉल के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत विधायक का कहना है कि उन्हे ये कॉल उनके पर्सनल नंबर पर आया था। जी दरअसल उन्हें लगा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के किसी जरूरतमंद व्यक्ति ने अपनी समस्या बताने के लिये फोन किया होगा, लेकिन जैसी फोन रिसीव किया तो दूसरी तरफ कॉल पर जो महिला थी उसने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। आगे विधायक ने बताया कि उन्हें पहले भी इस नंबर से एसएमएस मिलते थे। हालाँकि अब तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि महिला ने विधायक से कितने पैसे की मांग की है। इस मामले में डीएसपी का कहना है कि फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई हैं कि महिला ने नीरज दीक्षित से क्या मांग की है। मामले की जांच चल रही है। केस दायर किया जा चुका है।

WhatsApp को केंद्र की दो टूक- कुछ चिन्हित संदेशों की जानकारी देने के लिए कहना, निजता का उल्लंघन नहीं

जल्द शुरू होगा Nach Baliye 10 और Dance Plus का नया सीजन

'द ग्रे मैन' में क्रिस इवांस और रयान गोसलिंग के साथ नजर आएंगे देओबिया ओपारेई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -