भुजबल पर नज़र आ रहा उम्र और खराब स्वास्थ्य का असर
भुजबल पर नज़र आ रहा उम्र और खराब स्वास्थ्य का असर
Share:

मुंबई​ : महाराष्ट्र राज्य के जो पूर्व मंत्री अब तक बड़े स्मार्ट और अपेक्षाकृत कम बुजुर्ग नज़र आते थे उनकी ढलती उम्र अब साफ नजर आ रही है। जो मंत्री सफेद रंग की चादर बिछी गादियों, एसी चेंबर्स, हाॅल्स, होटलों के भव्य एसी हाॅल्स, लक्सरीयस गद्दों पर बैठा और आराम किया करते थे वे अब जेल में एक साधारण आॅफिस चेयर पर आराम करते नज़र आ रहे हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल की। प्रिवेंशन आॅफ मनी लाॅन्ड्रिंग एक्ट के अंतर्गत छगन भुजबल को पकड़ लिया गया था। जेल में काफी दिन बीतने के बाद जेल के भोजन  से उनकी हेल्थ पर असर साफतौर पर नज़र आ रहा है।

पूर्व मंत्री भुजबल काफी कमजोर और बीमार से दिखाई दे रहे हैं। दरअसल उन्हें हेल्थ प्राॅब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। छगन भुजबल को कुछ दिनों पूर्व हाई ब्लडप्रेशर, सीने में दर्द आदि कारणों से चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया था। फिलहाल वे अस्पताल में ही हैं माना जा रहा है कि आने वाले दो सप्ताह में अस्पताल से उनकी छुट्टी हो जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -