च्युइंग गम खाने से लेकर निगलने तक से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
च्युइंग गम खाने से लेकर निगलने तक से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
Share:

आपने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो च्युइंगगम चबाते है। कई लोगों को इसे चबाने की आदत होती है। जी हाँ और कई लोग च्युइंग गम अपनी जॉ लाइन को बनाने के लिए चबाते हैं और कुछ लोग च्युइंग गम को कूल दिखने के लिए भी चबाते रहते हैं।

इसी के साथ ही दफ्तर में काम करने वालों के लिए च्युइंग गम खाना एक बहुत ही अच्छा टाइम पास होता है, हालाँकि कई लोग च्युइंग गम के इतने आदी हो जाते हैं कि उनकी जेब में हमेशा इसका एक पैक रखा ही रहता है। हालाँकि अगर आपको भी च्युइंग गम खाने की आदत है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। जी दरअसल एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि च्युइंग गम जैसी खाने की चीजों में इस्तेमाल होने वाला एडिटिव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है!

ठंड में बढ़ रहा है ब्रेन हेमरेज का खतरा, इस तरह रखे अपना खास ख्याल

जी दरअसल ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक E-171 नाम का फूड एडिटिव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस फूड एडिटिव का इस्तेमाल खाने की चीजों और कुछ दवाओं में ह्वाइटनिंग एजेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ E-171 एडिटिव च्युइंग गम समेत 900 से ज्यादा खाने की चीजों में मिलाया जाता है। बबलगम या च्युइंग गम खाना हमारे शरीर को फायदे ना के बराबर देता और नुकसान ज्यादा पहुंचाता है। इसके अलावा, अगर कोई इंसान पूरे दिन बबलगम खाता है तो इसके परिणाम और भी खतरनाक हो सकते हैं।

* जी दरअसल अगर आप शुगर से भरपूर च्युइंग गम खाते हैं तो इससे आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। जी हाँ और इससे दांतों के सड़ने, कैविटी और मसूड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

* इसके अलावा च्युइंग गम के ज्यादा सेवन से सिरदर्द हो सकता है। लगातार च्युइंग गम चबाने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है और इससे फिर माइग्रेन का दर्द होने लगता है।

* च्युइंग गम चबाने से पाचन से जुड़ी एक गंभीर समस्‍या हो सकती है।

सर्दी में खाना चाहिए गुड़, मिलते हैं ये चौकाने वाले फायदे


* च्युइंग गम में मेथोल और सोरिबटॉल जैसे आर्टिफिशियल स्‍वीटनर्स होते हैं जो आंतो में जलन पैदा करते हैं, जिससे डायरिया हो सकता है।

ना करें च्युइंग गम को निगलने की भूल

- ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

- वॉमेटिंग, जी मिचलाना जैसी कई समस्यां होती हैं।

- कई लोगों को इससे रैशेज और खुजली होने लगती है।

अब कैसे हैं सिंगर जुबिन नौटियाल?, खुद शेयर किया हेल्थ अपडेट

हाथ की मसल्‍स को कम करते हैं ये योग, करें रोज

सर्दी में चलाते हैं हीटर तो हो सकता है खतरनाक, पढ़े ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -