चेतन भगत की वन इंडियन गर्ल विवादों में
चेतन भगत की वन इंडियन गर्ल विवादों में
Share:

नई दिल्ली : अपनी नई किताब के कारण लेखक चेतन भगत विवादों में आ गये है। उनकी हाल ही में वन इंडियन गर्ल नामक पुस्तक बाजार में आई है। बताया गया है कि लोगों ने उनकी इस नई पुस्तक को पंसद तो किया है लेकिन बावजूद इसके उनके द्वारा लिखे गये शब्दों के कारण वे निशाने पर है।

जानकारी मिली है कि पुस्तक के पेज नंबर 57 पर जो लिखा गया है उससे सोशल मीडिया पर वे आलोचना का शिकार बनने लगे है। यूं तो चेतन भगत अपनी पुस्तकों के कारण हमेशा ही चर्चा में आ जाते है लेकिन लगता है कि इस नई पुस्तक के कारण वे आलोचना का शिकार कुछ ज्यादा ही हो रहे है।

किताब के पेज नंबर 57 की बात यहां हो रही है, जानकारी मिली है कि इस पेज पर भगत ने एक लड़की के नजरिये से उसके साथ होने वाले इंटिमेट दृश्य को बहुत अधिक विस्तार से लिखा गया है। इसके पीछे भले ही चेतन भगत का अपना नजरिया हो लेकिन वे इस कारण सुर्खियों में तो आ ही गये है वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बुराई भी होने लगी है। कहा जा रहा है कि चेतन भगत ने किताब तो लिखी है लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने एडल्ट बुक लिख दी हो। खैर इस मामले में अभी तक चेतन ने कुछ कहा नहीं है।

चेतन भगत बाज़ारू है: काशीनाथ सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -