चेतन भगत और केजरीवाल के बीच हुआ ट्विटर वॉर
चेतन भगत और केजरीवाल के बीच हुआ ट्विटर वॉर
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए सम विषम फार्मूले के फैसले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस मसले पर लेखक चेतन भगत ने भी केजरीवाल का विरोध किया है। लेखक चेतन भगत द्वारा ट्विट कर लिखा गया कि दिल्ली में सरकार इमरजेंसी जैसी बात दर्शा रही है और अपनी मनमानी कर रही है।

उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रमुख और मुख्यमंत्री केजरीवाल को लेकर लिखा कि उनके समर्थक और वे असहिष्णु हैं। उन्होंने सरकार के इस फाॅर्मूले की जमकर आलोचना की, उन्होंने लिखा दिल्ली सरकार के प्रमुख और उनके समर्थक इस फाॅर्मूले की कमियों को नहीं देख पाए हैं। चेतन के ट्विट पर केजरी ने भी ट्विट किए चेतन ने ट्विट कर अपील की कि मुख्यमंत्री जी आप मुझ पर व्यक्तिगततौर पर टारगेट कर आरोप लगा रहे हैं।

चेतन भगत ने लिखा कि केजरी की सरकार ने महिलाओं को जो छूट दी है उसे लेकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि कुछ दिनों बाद दिल्ली में पुरूष दुपट्टे के साथ ही वाहन चलाते हुए पकड़े जा सकते हैं। चेतन भगत द्वारा ट्विट कर इस तरह के फाॅर्मूले को लागू करने के लिए सामने आने वाली परेशानियों का उल्लेख किया। उनका कहना था कि इस मामले में सरकार द्वारा पुरूषों के साथ लूट, हमले आदि अन्य आपराधिक वारदातों को दरकिनार कर दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -