पुराने फॉर्म में लौटे धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सर रविंद्र जडेजा' का रिएक्शन
पुराने फॉर्म में लौटे धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सर रविंद्र जडेजा' का रिएक्शन
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों की अंक तालिका में हालत बेहद ख़राब है। दोनों क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं। लगातार छह शिकस्त झेलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम गुरुवार को पहली जीत की तलाश में CSK सामने उतरी थी, मगर धोनी ने ऐसा होने नहीं दिया। चेन्नई को अंतिम चार गेंद पर 16 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी। 

धोनी ने वही किया, जिसके लिए वह मशहूर हैं, मगर जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने जो किया, उसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी और यही कारण है कि जड्डू की फोटो जमकर वायरल हो रही है। मैच खत्म करके जब धोनी मैदान से वापस लौट रहे थे, तो कप्तान जडेजा आए और झुककर उनको सलाम किया, तो वहीं अंबाती रायुडू ने हाथ जोड़ दिए। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंतिम चार गेंदों पर धोनी ने 6, 4, 2, 4 के साथ उन्होंने चेन्नई को IPL की दूसरी जीत दिलाई। धोनी ने जिस प्रकार से बल्लेबाजी की, ऐसा लग रहा था, जैसे वे पुराने फॉर्म में लौट आए हों।

जडेजा ने मैच के बाद कहा कि हम थोड़ा नर्वस जरूर थे, मगर हमें पता था कि क्रीज पर धोनी हैं और वह हमारे लिए मैच खत्म करके ही वापस आएंगे। मैच की बात करें तो CSK ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। MI ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली, वहीं मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके, जवाब में चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई हो जाए सावधान, चेन्नई को मिला जूनियर मलिंगा, आज होगा मुकाबला

आईपीएल 2022: किरोन पोलार्ड के अचानक संन्यास की घोषणा से टूट गई यह उम्मीद

दहाई का आंकड़ा भी न छु सके पंजाब के 7 बल्लेबाज़, दिल्ली कैपिटल्स की 9 विकेट से आसान जीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -