इस मामले में धोनी ने अपनी ही टीम के स्टार खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
इस मामले में धोनी ने अपनी ही टीम के स्टार खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
Share:

चेन्नई : कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक छक्के लगाते ही इंडियन टी-20 लीग में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। दरअसल, धोनी ने अपनी ही टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़कर इस लीग में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनके 187 छक्के हो गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (186) को पीछे छोड़ा। 

आज से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में सिंधु और श्रीकांत पर होगा भारत की उम्मीदों का दारोमदार

तोड़ा ऐसा खास रिकॉर्ड 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स दोनों के भी 186 छक्के हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल (296) के नाम दर्ज है। धोनी दूसरे नंबर पर हैं। इस मामले में धोनी ने न सिर्फ रैना का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार व बैंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (186) को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों खिलाड़ियों के नाम इस लीग में 186-186 छक्के दर्ज हैं। 

फिंच बने ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज

इन्होने भी खेली शानदार पारी 

जानकारी के मुताबिक तीसरे नंबर पर डीविलियर्स, चौथे नंबर पर रैना, जबकि पांचवें नंबर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं। बता दें कि शेन वॉटसन (44) की उम्दा पारी और ड्वेन ब्रावो (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। 

जल्द फिट होंगे बुमराह, चोट में हो रहा है सुधार

यूरो कप : क्वालिफायर में क्रोएशिया को मिली हंगरी से हार

सुल्तान अजलान शाह कप : अपने तीसरे मुकाबले में आज मलेशिया से भिड़ेगी भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -