यहाँ मिल रहा दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत उड़ा देगी होश
यहाँ मिल रहा दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत उड़ा देगी होश
Share:

आप सभी ने बर्गर तो खूब खाया होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे बर्गर के बारे में। जी हाँ, ऐसा बर्गर जिसकी कीमत सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यह बर्गर खाने के लिए अपनों नीदरलैंड जाना होगा। जी दरअसल यहाँ के एक फूड आउटलेट में ऐसा बर्गर बेचा जा रहा है, जिसके दाम सुनकर कई लोगों के होश उड़ रहे हैं। आपको बता दें कि इस बर्गर का नाम द गोल्डन बॉय है। वहीँ यूरो न्यूज के अनुसार इस बर्गर की कीमत पांच हजार पाउंड यानि की 4।50 लाख रुपए है।

सुनकर आपको भी झटका लगा ना लेकिन यह सच है। आपको बता दें कि इस बर्गर को डी डॉल्टन्स ने बनाया है। डी डॉल्टन्स के मालिक का कहना है कि, ''उनका ये सपना था कि वो इस रिकॉर्ड को अपने नाम करें।'' आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड अमेरिका के जूसीज आउट लॉ ग्रिल नाम दर्ज था। जहां के बर्गर की कीमत 4200 पाउंड थी। वैसे जिस बर्गर को 4।50 की कीमत में बेचा जा रहा है, वो महंगा इसलिए है क्योंकि उसमें सोने का पत्ता लगा है।

इसी के साथ ही इसमें ट्रफल, किंग क्रैब, बेलुगा, केवीआर के साथ डक एग और शैम्पेन आदि चीजों का इस्तेमाल किया गया है। यह सभी चीजें इसे बाकि बर्गर से एकदम अलग बनाती है और महंगा भी। अब इस समय इस खास बर्गर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अब इस समय सोशल मीडिया पर भी ये बर्गर जमकर छाया हुआ है। कई लोग इस बर्गर के बारे में सुनकर हैरान है क्योंकि उन्होंने इसके पहले कभी ऐसे बर्गर के बारे में ना सुना है न पढ़ा है।

बढ़ोतरी होने के बावजूद 7800 रुपये सस्ता है सोना, जानिए आज का भाव

यहाँ हुई मछलियों की बारिश, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

दिल्ली में 'चर्च गिराने' के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार..., गोवा में केजरीवाल ने किया भाजपा पर वार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -