Aadatein Song First Look: कांस फिल्म फेस्टिवल से पहले शिवांगी ने दिया फैंस को यह तोहफा
Aadatein Song First Look: कांस फिल्म फेस्टिवल से पहले शिवांगी ने दिया फैंस को यह तोहफा
Share:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी  किसी ना किसी वजह से बार बार सुर्खियों में छाई हुई है। कभी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के चलते वह खबरों का हिस्सा बन जाती है तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। हाल ही में शिवांगी जोशी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी कि उनके फैंस की खुशी का तो कोई भी ठिकाना ही नहीं था। वही कुछ दिन पहले ही सुनने में आया था कि अपनी पहली शॉर्ट फिल्म के चलते शिवांगी जोशी कांस फिल्म फेस्टिवल Cannes Film Festival में अपना जलवा बिखरते हुए नजर आने वाली है।

लगता है कि साल 2020 शिवांगी जोशी  और उनके फैंस के लिए कई और तोहफे लेकर आने वाली है। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि क्योंकि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘आदतें’ में नजर आने वाली है। वही शिवांगी जोशी  ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस म्यूजिक वीडियो की पहली झलक दिखाई है। वही शिवांगी जोशी ने इस म्यूजिक वीडियो के पहले लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘मेरे पहले म्यूजिक वीडियो आदतें के बारे में आपको बताकर मुझे काफी खुशी हो रही है। 

इसके अलावा प्यारा, रोमांटिक और रुह को छू लेने वाला गाना...वीडियो 11 फरवरी के दिन रिलीज होगा...इसे शेयर करें और जैसा प्यार आप देते आए है, वैसा ही प्यार मुझे देते रहिए। ’ वही देखा जाए तो शिवांगी जोशी  अपने करियर में ऑनस्क्रीन मां हिना खान की तरह ही कदम बढ़ाती जा रही है। इसके अलावा हिना खान जहां कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी तो वहीं उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो के जरिए खूब धमाल जा सकता है । अब देखना होगा कि आखिर शिवांगी जोशी  हिना खान  की तरह ही बड़े पर्दे पर कब धमाल मचाती है?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18) on

BB13 : जब शिल्पा ने कर दी शादी की बात तो फुट-फुट कर रो पड़े सलमान

BB13 : आसिम को नल्ला कहने के बाद अब तारीफ करते नजर आये कमाल आर खान

BB13 : सलमान के इस करीबी शख्स ने फिनाले से पहले बताया विनर का नाम, जानिये क्या है सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -