राखी से लेकर कजरी तीज तक, जानिए अगस्त महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट
राखी से लेकर कजरी तीज तक, जानिए अगस्त महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट
Share:

हिंदू कैलेंडर के हिसाब से अगस्त के महीने में श्रावण और भादौ मास रहेंगे। जी हाँ और श्रावण मास के अंतिम दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। वहीं भादौ मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े उत्सव भी इसी महीने में आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस महीने में 2 श्रावण सोमवार भी आने वाले हैं और शुरूआती 2 मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। आपको बता दें कि महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण त्योहार जैसे कजरी तीज और हरितालिका तीज भी इसी महीने मनाई जाएगी। इन सबके अलावा भी अगस्त 2022 में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

अगस्त के महीने में आने वाले त्यौहार-
1 अगस्त 2022, सोमवार: दूर्वा गणपति व्रत, श्रावण सोमवार
2 अगस्त 2022, मंगलवार: नागपंचमी
3 अगस्त 2022, बुधवार: कल्कि अवतार
8 अगस्त 2022, सोमवार: पुत्रदा एकादशी, श्रावण सोमवार
9 अगस्त 2022, मंगलवार: मंगल प्रदोष, मंगला गौरी व्रत
11 अगस्त 2022, गुरुवार: रक्षाबंधन
12 अगस्त 2022, शुक्रवार: स्नान-दान पूर्णिमा
14 अगस्त 2022, रविवार: कजरी तीज
16 अगस्त 2022, मंगलवार: गोगा पंचमी
17 अगस्त 2022, बुधवार: हलषष्ठी व्रत/हरछठ
19 अगस्त 2022, शुक्रवार: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
23 अगस्त 2022, मंगलवार: अजा एकादशी/ गोवत्स द्वादशी
24 अगस्त 2022, बुधवार: प्रदोष व्रत
25 अगस्त 2022, गुरुवार: शिव चतुर्दशी व्रत
27 अगस्त 2022, शनिवार: कुशग्रहणी अमावस्या
30 अगस्त 2022, मंगलवार: हरितालिका तीज
31 अगस्त 2022, बुधवार: गणेश चतुर्थी


 आपको बता दें कि एक महीने में एक ही पूर्णिमा तिथि होती है, हालाँकि इस बार श्रावण मास में 2 पूर्णिमा का योग बन रहा है। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा 11 व 12 अगस्त को रहेगी। इसी के साथ रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन श्रवण नक्षत्र का योग बन रहा है। जबकि 12 अगस्त को स्नान-दान पूर्णिमा रहेगी।

नसीब वाले होते हैं ऐसे माथे के लोग

हरियाली तीज पर बन रहा रवि योग, जानिए कैसे करना है पूजा

कालसर्प दोष है तो 2 अगस्त को करें ये 3 उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -