मंत्री ने छुआ लेडी डॉक्टर का कॉलर,फोटो हुई वायरल
मंत्री ने छुआ लेडी डॉक्टर का कॉलर,फोटो हुई वायरल
Share:

जम्मू : जम्मू - कश्मीर के मंत्री चौधरी लाल सिंह चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में उनके द्वारा एक महिला चिकित्सक की काॅलर छूने के घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया गया और उसकी फोटो सोश्यल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद इस मामले में हंगाम मच गया है। उल्लेखनीय है कि मंत्री लालसिंह यहां अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लेने यहां पहुंचे थे। जम्मू - कश्मीर राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह एक महिला चिकित्सक का काॅलर छूने के मामले के बाद विवाद में आ गए। दरअसल जब उन्होंने देखा कि चिकित्सक की काॅलर सही जगह नहीं है तो उन्होंने स्वयं ही इसे सही किया।

मंत्री उस महिला चिकित्सक के पास गए और वे बोले कि बिटिया तुम्हारा काॅलर सही जगह पर नहीं है और उन्होंने इसे स्वयं ही सही किया। महिला चिकित्सक ने भी इसका विरोध नहीं किया। इस वाकये के बाद दूसरी महिला चिकित्सकों ने भी अपने काॅलर सही किए। दरअसल कहा गया है कि यह बात सरकारी चिकित्सालय में मंत्रीजी द्वारा महिला चिकित्सक को अनुपयुक्त तरह से छूने जैसी नहीं है। हालांकि इसके पहले चौधरी लाल सिंह पर एक महिला चिकित्सक को मानसिकतौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया गया। दरअसल मंत्री ने इस चिकित्सक को एप्रन न पहनने के लिए डपटा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -