10वीं बार राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए चौधरी अजित सिंह
10वीं बार राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए चौधरी अजित सिंह
Share:

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह 10वीं बार राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। उनका यह निर्वाचन निर्विरोध हुआ। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत 21 दिसम्बर को चौधरी अजित सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया ​था।

चौधरी ​अजित सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अकेला नामांकन प्राप्त होने के कारण राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी शिवकरन सिंह ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। चौधरी अजित सिंह के 10वीं दफा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद रालोद के राज्य अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद समेत कई नेताओं ने उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी है।

दरअसल, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया-2019 बीते काफी महीनों से चल रही थी। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ पार्टी का संगठनात्मक चुनाव पूरा हो गया है। आपको बता दें कि अजित सिंह के पिता चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम और देश के प्रधानमंत्री रहे थे. 15 वर्ष से अधिक समय तक विदेश में नौकरी करने के बाद अजित सिंह भारत लौट आए. अजित सिंह के पिता चौधरी चरण सिंह जब बीमार हुए तो उन्होंने अपने बेटे को लोक दल की कमान सौंप दी थी.  

भाजपा पर आदित्य ठाकरे का प्रहार, कहा- जिन्होंने वादे पूरे नहीं किए, वो आज सत्ता में नहीं हैं...

अब तक का सबसे हिंसक साल होगा 2020 ! नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में सामने आईं खौफनाक बातें...

दुनिया की 'सबसे प्रसिद्ध किशोरी' बनी मलाला युसुफ़ज़ई, यूनाइटेड नेशंस ने किया सम्मानित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -