पति को था नाज़ायज़ संबंधों का शक, विवाद हुआ था तो पत्नी ने मार दी गोली
पति को था नाज़ायज़ संबंधों का शक, विवाद हुआ था तो पत्नी ने मार दी गोली
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार-भाटापारा जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक महिला इंस्पेक्टर ने घरेलु विवाद के बाद अपने पति को गोली मार कर घायल कर दिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना रविवार रात को उस समय हुई है जब आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनिता मिंज भाटापारा रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी कर रही थीं। भाटापारा रेलवे स्टेशन सूबे की राजधानी रायपुर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Delhi Crime : दिल्ली निर्भया केस पर बनी फिल्म इस दिन होने वाली है रिलीज़

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ''आरोपी महिला इंस्पेक्टर के पति दीपक श्रीवास्तव एक रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें संदेह था कि उनकी पत्नी के किसी से नाजायज़ संबंध हैं, इस बात को लेकर महिला इंस्पेक्टर का पति रविवार की रात रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने पहुंच गया और अपनी बीवी से झगड़ा करने लगा। इस पर महिला ने भी पति को खूब खरी-खोटी सुनाई और उसे वहां से जाने के लिए कहा, किन्तु पति महिला इंस्पेक्टर से झगड़ा समाप्त करने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस पर महिला इंस्पेक्टर ने पति पर गोली चलाने की धमकी दी।

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने खोई अपनी जान

गोली की धमकी सुनकर पति सहम गया और तभी पत्नी ने हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही पति भागने लगा, किन्तु गुस्से में महिला इंस्पेक्टर ने पति के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला इंस्पेक्टर के सहकर्मियों ने बताया है कि पत्नी के नाज़ायज़ संबंधों के संदेह में दंपति के बीच अकसर विवाद होता था। दो वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई थी। 

खबरें और भी:-

 

चॉकलेट में मिलाया नशीला पदार्थ और खिलाकर कर दिया बलात्कार

चाचा की बेटी संग हर दिन मनाने लगा सुहागरात, ऐसे हुआ खुलासा

पड़ोसी ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -