छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के सीएम बनने के पीछे है प्रियंका का हाथ, तीन साल पहले किया था वादा
छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के सीएम बनने के पीछे है प्रियंका का हाथ, तीन साल पहले किया था वादा
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में सीएम कौन होगा? इसे लेकर दिल्ली में तीन दिनों तक जद्दोजहद चली थी, किन्तु भूपेश बघेल को सीएम बनवाने के पीछे प्रियंका गांधी का बड़ा हाथ था। उन्होंने तीन साल पूर्व भूपेश से वादा किया था कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सत्ता में आती है, तो उन्हें सीएम पद का मौका मिलेगा। चुनाव के बाद प्रियंका ने अपने वादे को याद किया और बघेल के नाम का समर्थन किया था।

अगर अगला पीएम कांग्रेस से हुआ, तो भी हम करेंगे उसका समर्थन - आम आदमी पार्टी

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक तीन साल पूर्व तात्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल और वर्तमान में सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने एक अहम् बैठक की थी। इस बैठक में वर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण एक कार्यक्रम आरम्भ करने का सुझाव भी दिया था।

अमेरिका में हुई अरुण जेटली की सर्जरी, डॉक्टरों ने दी दो हफ्ते आराम की सलाह

प्रियंका ने पूछा था कि उससे क्या लाभ होगा? इस पर वर्मा ने दावा किया था कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने से कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी । उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 53 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। बघेल ने भी वर्मा के सुझाव का समर्थन किया था, साथ ही 53 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया था। उसी समय प्रियंका ने बघेल से वादा किया था कि अगर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 53 सीटों पर जीत दर्ज करती है, तो बघेल को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 68 पर प्रचंड जीत दर्ज की थी। 

खबरें और भी:-

भाजपा में फैसला इस बात पर नहीं होता, कि एक परिवार क्या चाहता है - पीएम मोदी

प्रियंका ने ली राजनीति में एंट्री, प्रशांत किशोर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

रॉबर्ट वाड्रा ने दी प्रियंका को बधाई, कहा मैं हमेशा आपके साथ हूँ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -