'बहक गया था..', गाय का बलात्कार करने के बाद अब हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहा आरोपी, Video
'बहक गया था..', गाय का बलात्कार करने के बाद अब हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहा आरोपी, Video
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शहरे आलम नामक एक शख्स ने गाय के साथ बलात्कार किया है। आरोपित एक कमरे में गाय के चारों पैर बाँध कर उसके साथ रेप कर रहा था। इस दौरान लोगों ने शहरे आलम को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना 10 जुलाई, 2022 (रविवार) की है। गिरफ्तार किया गया आरोपित मूल रूप से प्रयागराज का निवासी है। सुदर्शन न्यूज़ के रिपोर्टर योगेश मिश्रा ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 

 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'गौ माता के चारों पैर बांधकर दुष्कर्म करते हुये पकड़ा गया दरिंदा शहरे आलम। छत्तीसगढ़ के रायपुर की शर्मनाक घटना।' वीडियो में आरोपित हाथ जोड़ कर लोगों से माफ़ी मांगता हुआ नज़र आ रहा है। घटना के दौरान उसने बस अंडरवियर पहन रखा था। वीडियो में वो लोगों के सामने ‘बहक कर’ गाय के साथ गलत काम करना भी कबूल कर रहा था। वहीं, वीडियो में बगल में एक गाय बँधी हुई नज़र आ रही है।  ओम प्रकाश नामक एक व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार, 'घटना शनिवार-रविवार सुबह तड़के करीब 3:15 की है। रायपुर के सतनाम चौक के पास एक शख्स एक मकान के अंदर गौमाता का बलात्कार कर रहा था। हमने कुछ लोगों के साथ उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वो भागने लगा। उसे दौड़कर पकड़ा गया तो वो इलाहाबाद का निवासी शहरे आलम निकला, जिसके पिता का नाम उस्मान खान है। भागते हुए वो गिर पड़ा, जिस से उसे चोट आई।'

इस मामले में दर्ज FIR के अनुसार, आरोपित की आयु करीब 20 साल है। वह रायपुर के दुर्गा चौक स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवर के रूप में काम करता है। मौके पर कई लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी, जो आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की माँग कर रही थी। रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने इस शिकायत पर शहरे आलम पर अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा 377 IPC और ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ की धारा 11(1) घ के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है।

शिवपुरी में संपत्ति के विवाद में पति और रिश्तेदारों ने महिला को अर्धनग्न कर दिया

दिल्ली में बिल्डर डीलर की हत्या के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

थूक पीने के लिए 42 लड़कियों को युवक ने उतारा मौत के घाट, पूरा मामला उड़ा देगा होश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -