छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव Live: कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर, दोनों को 30-30 वार्डों पर बढ़त
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव Live: कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर, दोनों को 30-30 वार्डों पर बढ़त
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम चुनावों का मुकाबला रोचक होता जा रहा है। यहां के 70 वार्डों में से 30 पर कांग्रेस, 30 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता कांग्रेस 2 व अन्य 8 वार्डों पर आगे चल रहे हैं। दोहपहर 2 बजकर 30 मिनट तक की स्थिति में वोटों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ के सभी निकाय चुनावों में मतगणना मंगलवार की सुबह से ही हो रही है ।

कुल 10 नगर निगमों और 38 नगर पालिकाओं में वार्ड वार वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। अन्य क्षेत्रों के प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहे नतीजों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा बराबर है। पीछे-पीछे जनता कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार को मिले वोट भी नजर आ रहे हैं। प्रदेश के 10 नगर निगम, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर में चुनाव हुए थे।

कोरबा नगर पालिका परिषद दीपका के सभी वार्डो का चुनाव नतीजे सामने आ चुके है। 21 वार्डो के इस निकाय में 9 वार्ड भाजपा के खाते में आए है, जबकि 7 वार्ड कांग्रेस ने जीते है। 4 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है, जबकि 1 मात्र वार्ड बसपा के पास गया है। रायपुर की 15 सीटों वाली माना नगर पंचायत की 8 सीट पर भाजपा ने कब्ज़ा जमाया है, बाकि बचे 5 पर कांग्रेस और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा है। 

मारुति के पूर्व सीएमडी जगदीश खट्टर के खिलाफ केस दर्ज, 110 करोड़ की हेराफेरी से जुड़ा है मामला

जानिए क्या है NPR ? जिसके लिए सरकार खर्च कर रही 8,700 करोड़ रुपये

सोना-चांदी और मोबाइल खरीदना हो सकता है महंगा, GST की दरों में बढ़ोतरी संभव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -