छत्तीसगढ़ चुनाव: पीएम मोदी ने थरूर को दिया करारा जवाब, जवाहरलाल नेहरू पर भी दिया बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ चुनाव: पीएम मोदी ने थरूर को दिया करारा जवाब, जवाहरलाल नेहरू पर भी दिया बड़ा बयान
Share:

रायपुर: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अंबिकापुर में चुनावी रैली में कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर जोर देते हुए कहा कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री गया तो उसका श्रेय भी वे जवाहरलाल नेहरू को देते हैं, वे कहते हैं कि नेहरू के लोकतांत्रिक मूल्यों के कारण ही एक चाय वाला मोदी देश का प्रधानमंत्री बन पाया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि नेहरू के लोकतांत्रिक मूल्य इतने ही मजबूत हैं तो जरा कांग्रेस पार्टी एक परिवार से बाहर के किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता को पांच साल के अध्यक्ष बना कर दिखा दें. 

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: सागर में आज दो दिग्गज नेता भरेंगे हुंकार

पीएम मोदी ने आगे कहा, एक चाय वाला प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठ गया, यह बात कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं हो रही है, क्योंकि ये लोग हिंदुस्तान के लोकतंत्र को ही नहीं समझ पाए हैं. यदि वे लोकतंत्र की समझ रखते तो उन्हें समझ आता कि देश की राजनीति एक परिवार तक ही सीमित नहीं है, यदि कांग्रेस परिवारवाद से बाहर निकलकर किसी सामान्य व्यक्ति को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए तब उन्हें समझ आएगा कि नेहरू जी के लोकतान्त्रिक मूल्य क्या थे.

मध्यप्रदेश चुनाव: राज्य के दो दर्जन से ज्यादा गांव में प्रचार के लिए नहीं जा पा रहे राजनेता, ये है वजह

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भाई से भाई को लड़ाने का काम करती है, जबकि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मिशन पर काम कर रही है,  पीएम मोदी की इस जनसभा के दौरान सरगुजा संभाग की विधानसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवार रामविचार नेताम, विजय प्रताप, अनुराग सिंह, रजनी त्रिपाठी, प्रो गोपाल राम भगत, विजय नाथ सिंह, राम किशुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.  

खबरें और भी:-

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: मुख्यमंत्री लल थनहवला लड़ रहे दो सीट से चुनाव

मध्यप्रदेश चुनाव: राज्य में लगातार घटते जा रहे मुस्लिम नेता, आखिर क्या है वजह ?

मध्यप्रदेश चुनाव: तीस साल के चुनावी इतिहास में पहली बार हो रहा है ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -