छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: जाने किस-किस सीट पर कौन चल रहा है आगे ?
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: जाने किस-किस सीट पर कौन चल रहा है आगे ?
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना की जा रही है, शुरुआती रुझानों के अनुसार राज्य में कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त कर लिया है, कांग्रेस ने 60 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहीं भाजपा को 21 सीटों पर बढ़त मिली है. जबकि 9 सीटें अन्य के खाते में आई है. रुझानों को देखते हुए राज्य में कांग्रेस का सूखा ख़त्म होना तय माना जा रहा है. आइए जानते हैं सीटों का हाल...

विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस दफ्तर पर पटाखे लेकर पहुंचे जगदीश शर्मा

सराईपाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के किस्मत लाल नन्द 5321 मतों के साथ आगे चल रहे है, भाजपा के श्याम तांडी यहां 1087 के साथ पिछड़े हुए हैं. बसना विधानसभा सीट से कांग्रेस के देवेन्द्र बहादुर सिंह 3925 मतों के साथ आगे हैं, जबकि भाजपा के दुर्गाचरण पटेल 1972 मतों के साथ पीछे हैं
महासमुन्द विधानसभा से कांग्रेस के विनोद सेवन लाल चन्द्राकर 3986 के साथ आगे हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा 849 के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश, एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह...

बिलाईगढ़ से कांग्रेस के चन्द्रदेव प्रसाद राय 4507 मतों के साथ बढ़त पर हैं और भाजपा के डॉ. सनम जांगड़े 2446 मतों के साथ उनके पीछे हैं. बलौदा बाजार विधानसभा सीट से कांग्रेस के जनकराम वर्मा 5778 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमोद कुमार शर्मा 5352 मतों के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं. भाटापारा विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चैतराम साहू 2660 के साथ पहले पायदान पर हैं, वहीं भाजपा के शिवरतन शर्मा 2388 मतों के साथ उनके पीछे हैं.

खबरें और भी:-

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: 15 साल बाद भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

चुनावी रुझान पर अखिलेश यादव का तंज, कहा-बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम 2018: दिग्विजय सिंह ने कहा अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -