चारु असोपा ने रोहमान को कहा जीजू, क्या जल्द शादी करने वाली सुष्मिता सेन?
चारु असोपा ने रोहमान को कहा जीजू, क्या जल्द शादी करने वाली सुष्मिता सेन?
Share:

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं हैं कि वह मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रहीं हैं और जल्द ही उनसे शादी भी करने वाली हैं। वैसे अक्सर दोनों को साथ में एन्जॉय करते हुए देखा गया है। बीते दिनों ही क्रिसमस पर भी दोनों साथ नजर आए। दोनों ने परिवार के साथ क्रिसमस दुबई में सेलिब्रेट किया। इस दौरान सुष्मिता सेन के भाई-भाभी, राजीव और चारु असोपा भी नजर आए। सभी ने यहाँ पर जमकर पार्टी की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

अब राजीव सेन ने एक वीडियो शेयर किया है जो क्रिसमस पार्टी का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा है- 'क्रिसमस पार्टी दुबई।' वैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं राजीव सेन रोहमन शॉल को गले लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद चारु असोपा बोलती हैं, मैरी क्रिसमस जीजू। वैसे इस पार्टी में सुष्मिता सेन भी नजर आईं और सभी ने पार्टी को खूब एंजॉय किया। फिलहाल चारु असोपा के रोहमान को जीजू बोलने के बाद से यह खबरें तेज हो चुकीं हैं कि सुष्मिता जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

वैसे राजीव सेन और चारु असोपा की शादी में भी रोहमान को सुष्मिता के साथ देखा गया था। केवल इतना ही नहीं बल्कि सुष्मिता और रोहमन ने संगीत सेरेमनी में एक साथ फरफॉर्म भी किया था। वहीं शादी की सभी तस्वीरों में सुष्मिता और रोहमन के बीच खास बॉन्ड नजर आया था। आपको पता ही होगा रोहमान और सुष्मिता की मुलाक़ात इंस्टाग्राम पर हुई थी और अब तक दोनों साथ हैं।

MP: 2 दर्जन किसानों को चूना लगाकर फरार हुआ ट्रेडर्स

यहाँ निकली 6 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

ट्विटर CEO जैक के खिलाफ FIR दर्ज, माँ काली पर किया था विवादित ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -