via GIPHY

Video: करिश्माई धोनी का मैजिक रन आउट देख आप भी चौंक जाएंगे
Share:

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी को यूं ही करिश्माई खिलाड़ी नहीं कहा जाता है। वह जो भी काम करते है वह अपनी खुद की स्टाइल होती है। क्रिकेट जानकारों के मुताबिक धोनी बैटिंग, कीपिंग या कप्तान के तौर जो कुछ करते है वह सिर्फ धोनी ही कर सकते है।

धोनी के होम ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के साथ खेले गए चौथे वनडे में कप्तान धोनी ने जिस तरह न्यूजीलैंड के राॅस टेलर को रन आउट किया वह अपने आप में हैरतअंगेज है। दरअसल, हुआ यूं कि न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान 45 वें ओवर में उमेश यादव ने तीसरी बॉल रॉस टेलर को फेंकी। शॉट खेलने के बाद टेलर ने एक रन आसानी से पूरा किया लेकिन दूसरा रन नहीं ले पाए। थ्रो मिलते स्टम्प के आगे खड़े धोनी ने बिना देखे बॉल विकेट पर मार दी और टेलर रन आउट हो गए।

इसके बाद राॅस टेलर हैरान रह गए। इस मैजिक रन आउट को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -