इकबाल कासकर के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
इकबाल कासकर के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
Share:

मुंबई। दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर इन दिनों पुलिस हिरासत में है। इकबाल कासकर के विरूद्ध करीब 1643 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया गया है। जिसमें इकबाल द्वारा की जाने वाली वसूली की जानकारियां भी शामिल हैं। इकबाल कासकर पर आरोप है कि, ठाणे और उसके आसपास के क्षेत्र के बिल्डर्स और उद्योगपतियों से उसने लगभग 90 लाख रूपए की वसूली की है। यह वसूली जबरन की गई है। वसूला गया धन आतंकी गतिविधियों के काम में लाया गया था।

बताया गया है कि, इकबाल कासकर अपने भाई दाऊद इब्राहिम के संपर्क में था। इकबाल कासकर को पकड़े जाने के साथ, पुलिस ने मटका किंग पंकज गांगर और मुमताज शेख व इसरार सय्यद को पकड़ा गया। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी शम्मी व गुड्डू फरार बताए गए हैं। गौरतलब है कि, इकबाल कासकर पर एक बिल्डर से वसूली करने के ही साथ मुंबई के दो ज्वेलर्स गौतम जैन व उसके साझीदार निर्मल से वसूली करने और धमकाने का आरोप है।

इन लोगों से इकबाल कासकर ने करीब 8 लाख रूपए का सोना भी लूटा था। इकबाल कासकर को पुलिस ने उसकी हन हसीना पारकर के घर से पकड़ा था। कासकर गिरफ्तारी के दौरान डिनर कर रहा था। पुलिस ने उसे डिनर करने दिया और डिनर समाप्त होने तक इकबाल कासकर की गिरफ्तारी का इंतज़ार किया गया। 

दाऊद की संपत्तियों की नीलामी प्रारम्भ

संपत्ती नीलाम होने से बौखलाया दाऊद, गुर्गे ने किया फोन

चक्रपाणी खरीदेंगी दाऊद की होटल, कल होगी नीलामी

9 करोड़ रूपए में नीलाम हुईं दाऊद की संपत्तियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -