ट्रंप पर लगा महिलाओं को गलत तरह से छूने का आरोप
ट्रंप पर लगा महिलाओं को गलत तरह से छूने का आरोप
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की परेशानियां बढ़ गई हैं। दरअसल वे महिलाओं को गलत तरह से छूने के मामले में आरोपी हो गए हैं। दरअसल इस मामले में लोकप्रिय समाचार पत्र न्यूयाॅर्क टाईम्स में प्रकाशित किया गया कि दो महिलाओं ने ट्रंप पर आरोप लगाए कि उन्होंने इन महिलाओं को गलत तरह से छुआ था। हालांकि रिब्लिकन पार्टी ने इस वाकये को गलत बताया है। पार्टी का कहना है कि यह ट्रंप के खिलाफ साजिश है। एक तरह से इसे मनगढ़ंत कहानी माना गया है।

इस तरह से ट्रंप के प्रचार अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में जेसिका लीइस नामक महिला ने कहा कि 1980 में जब ट्रंप विमान से यात्रा कर हे थे तो इसी दौरान उन्होंने विमान में सवार दो महिलाओं के स्कर्ट में हाथ डालने का प्रयास किया। उन्होंने महिला के स्तन भी पकड़ लिए थे। इनमें से एक महिला ने ट्रंप पर जबरन चूमने का आरोप भी लगाया था।

दरअसल वर्ष 2005 में ट्रंप टाॅवर्स जो कि डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी है इसके मुख्यालय में महिला को ट्रंप ने जबरन चूम लिया था। ट्रंप के पब्लिललसिटी डिवीजन ने न्यूयाॅर्क टाईम्स की रिपोर्ट को काल्पनिक बताया है। पार्टी ने न्यूयाॅर्क टाईम्स पर आरोप लगाया है कि वह ट्रंप की साख बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -