स्मृति ईरानी को सौंपी सूचना व प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी
स्मृति ईरानी को सौंपी सूचना व प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी
Share:

नईदिल्ली।  केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को सूचना व प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल एम वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाए गए हैं ऐसे में उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंप दी। नायडू के पास शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार था।

मगर अब यह जिम्मेदारी नरेंद्र तोमर को दी गई है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री थे। मगर उनके निधन के बाद अब इस मंत्रालय का प्रभार केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन को दिया गया है। गौरतलब है कि एम वेंकैया नायडू की उम्मीदवारी एनडीए की ओर से है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों के पास अतिरिक्त प्रभार हैं। ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास दो या दो से अधिक मंत्रालयों के अतिरिक्त प्रभार हैं मगर माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में संसद के मानसून सत्र के बाद विस्तार हो सकता है। 

शशिकला के जेल में ठाट , खुलासा करने वाली DIG रूपा का किया तबादला

9 सरकारी बैंक हो रहे है बंद, यदि आपका भी है खाता तो हो सकती है परेशानी

सर्वोच्च न्यायालय ने दिए 62 फर्जी मुठभेड़ में जांच के आदेश

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -