अगर आप भी करते हैं चारकोल टूथपेस्ट तो पहले जान लीजिये नुकसान
अगर आप भी करते हैं चारकोल टूथपेस्ट तो पहले जान लीजिये नुकसान
Share:

चारकोल प्रोडक्ट्स को बहुत पसंद किया जाता है और आज के समय में यह सभी काफी ट्रेंड में हैं। जी दरअसल आज के समय में स्किन केयर से लेकर हेल्थ केयर तक चारकोल प्रोडक्ट्स (Charcoal Products) के अलग-अलग ब्रांड मार्केट में आसानी से उपलब्ध रहते हैं और इसे सभी पसंद करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई लोग फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए चारकोल फेस मास्क, चारकोल क्रीम और चारकोल फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा आजकल तो चारकोल टूथपेस्ट इस्तेमाल करने का ट्रेंड भी बढ़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों ने बड़े पैमाने पर इसे इस्तेमाल करते हैं हालाँकि, अगर आप भी चारकोल टूथपेस्ट को इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन बातों को जान लेना चाहिए जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि अमूमन चारकोल टूथपेस्ट में एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है और यह लकड़ी और नारियल के छिलके की मदद से नेचुरली बनाया जाता है। हालाँकि चारकोल टूथपेस्ट दांतों के लिए किस तरह से फायदेमंद है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स है इस बारे में आपको बताते हैं।

दांतों को साफ करता है- चारकोल टूथपेस्ट में मौजूद एक्टिवेटेड चारकोल दांतों के इनेमल यानी बाहरी परत को बखूबी साफ कर सकता है। हालाँकि चारकोल टूथपेस्ट द्वारा दांतों के नीचे की सतह को साफ करने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

मुंह की बदबू दूर- चारकोल टूथपेस्ट दांतों की ऊपरी परत को साफ करने और मुंह की बदबू से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है।

चारकोल टूथपेस्ट के साइड इफेक्ट्स- इसके इस्तेमाल से आपके दांत पीले हो सकते हैं। इसके अलावा चारकोल टूथपेस्ट में कैविटी से लड़ने वाले फ्लोराइड नामक तत्व का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसा होने से आपके दांतों में कैविटी होने की आशंका भी बनी रहती है।

शादी में जाने के लिए पहन रहीं हैं सिल्क साड़ी तो इस तरह रखे हेयर स्टाइल

इंसानियत! प्यास से तड़पते बच्चे को महिला ने पिलाया पानी, तस्वीर देख पिघला लोगों का दिल

लंबे नाख़ून को काटे आज वरना होंगी ऐसी गंभीर बीमारियां कि कोई दवा नहीं करेगी असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -