राहुल गांधी के आने से पहले ही ले ली गई शपथ, नहीं शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर
राहुल गांधी के आने से पहले ही ले ली गई शपथ, नहीं शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के चंडीगढ़ में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने CM पद की शपथ लेकर अपना पद ग्रहण कर लिया है। जी दरअसल प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि 2 डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। इसी के साथ पहली बार कोई दलित मुख्यमंत्री बना है। अब आज शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी नजर आए। जी दरअसल उन्होंने और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया सीएम बनने पर बधाई दी थी।

वहीं अब हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 22 मिनट तक राहुल गांधी का इंतजार किया गया। उसके बाद शपथ ग्रहण करवाया गया। वहीं इस बीच राहुल गांधी का काफिला पंजाब के राजभवन पहुंचा तो लेकिन CM की शपथ होने के बाद। वहीं राहुल ने कार्यक्रम के बाद फोटो खिंचवाई और मुख्यमंत्री को बधाई देकर काफी समय से चल रहे इस अंतरिम कलह को खत्म करने का संदेश दिया। वहीं उसके बाद वह वहां से चले गए।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए। आपको बता दें कि सीएम के साथ ही कांग्रेस नेता ओपी सोनी ने पंजाब के मंत्री पद की शपथ ली। वहीं पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर एस रंधावा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। अब इन सभी के बीच BJP मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर कई पुराने किस्से उजागर कर रही है जो विवादों से जुड़े हुए हैं।

दिव्यांगों को घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग, SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

'कर भला-हो भला', 20 करोड़ चोरी का आरोप लगने के बाद सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी

चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के नए सीएम के रूप में शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -