आज करें बजरंगबली के इन 5 चमत्कारिक मंत्रों का जाप, दूर होगी सारी समस्या
आज करें बजरंगबली के इन 5 चमत्कारिक मंत्रों का जाप, दूर होगी सारी समस्या
Share:

आज मंगलवार है। आज का दिन बजरंग बली जी को समर्पित होता है। आज के दिन बजरंग बली जी की आराधना की जाती है। यदि मनुष्य दुखी है तो उसे बजरंग बली जी की आराधना करनी चाहिए। बजरंगबली की पूजा दुखों के नाश के लिए बहुत प्रभावशाली माने जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो मनुष्य उनका ध्यान करता है तथा उनके मंत्रों का जाप करता है उनपर हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही उसकी जिंदगी से समस्त झंझट तथा समस्याएं भी ख़त्म हो जाती हैं। कहा जाता है कि यदि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बजरंग बली जी के चमत्कारिक मंत्रों का जाप किया जाए तो मनुष्य को सफलता हासिल होती है।

बजरंगबली के 5 चमत्कारिक मंत्र:-
1- ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय-
मंगलवार के दिन उपरोक्त मंत्र का जाप करने से मनुष्य प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है।

2- नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः
इस मंत्र का जाप करना बहुत फलदायी है। इसका जाप 11 या 21 बार किया जाना चाहिए। यह मंत्र भी प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचाव करता है।

3- ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
इस मंत्र का जाप यदि मंगलवार या शनिवार को किया जाए तो मनुष्य पर उसके दुश्मन हावी नहीं होते हैं।

4- मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।
मंगलवार के दिन उपरोक्त मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे जॉब लगने में आ रही अड़चन दूर हो जाती है।

5- मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।
इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य की सभी समस्या दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन किया जा सकता है।

6- ऊं हं हनुमते नम:
इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को प्रत्येक कष्ट और रोग से छुटकारा प्राप्त हो जाती है। यह मंत्र बहुत फलदायी होती है।

प्याज क्यों है वर्जित? जानिए इसकी उत्पत्ति की पौराणिक कथा

नाराज पितरों को मनाने के लिए आज का दिन है बहुत शुभ, जरूर ये करें काम

सूर्य ग्रहण के दौरान आखिर क्यों खाने पीने की चीजों में डाला जाता है तुलसी का पत्ता?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -