मानसून सत्र से पहले हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव
मानसून सत्र से पहले हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बदलाव को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि मंत्रिमंडल से कुछ मंत्री हटाए जा सकते हैं तो कुछ और नए सांसद मंत्री बनाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं जो अभी मंत्रालय संभाल रहे हैं उन नेताओं के कद बढ़ाए जा सकते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को भी पदोन्नत कर और महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया जा सकता है।

इस मामले में यह बात सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भेंट हुई। इस दौरान कैबिनेट में बदलाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। मानसून सत्र को लेकर भाजपा नेताओं और भाजपा संसदीय दल द्वारा काफी चर्चा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होगा। जिसमें जीएसटी विधेयक पारित होने की उम्मीद है। पीएम मोदी की सरकार ने संसद की कार्रवाई अच्छी चलने और महत्वपूर्ण विधेयक पारित होने का भरोसा जताया है। इसके पूर्व सरकार विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों में बदलाव करने के प्रयास में है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार अपने मंत्रियों की संख्या 82 से अधिक नहीं रख सकती है तो दूसरी ओर माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ा मंत्रालय मिल सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -