तस्वीरों को देखकर करे अपने किचन का पूरा लुक चेंज
तस्वीरों को देखकर करे अपने किचन का पूरा लुक चेंज
Share:

महिलाएं अपना ज्यादातर समय किचन में ही बिताती हैं इसलिए हर महिला की कामना होती है कि उसका किचन कम्फर्टेबल और बड़ा हो। यदि घर अपनी इच्छा अनुसार बनाया गया हो तब ऐसी चाह को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होती।

 फ्लैट व किराए के मकान में रहने वालों के हालात कुछ और होते हैं। उन्हें अपनी सारी चीजों को रसोई में अवेलेबल जगह के हिसाब से रखनी पड़ती है।
 
रसोई का व्यस्थित रूप काम करने वाले के तरीकों को प्रदर्शित करता है। अपनी थोडी सी सुझ-भुझ से आप अपनी रसोई के हर कोने का पूर्ण उपयोग कर पाएंगी। इस तरह आपकी रसोई साफ व सुंदर दिखेगी और लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
 
इन बातों को ध्यान में रख कर आप अपनी रसोई को एक नया आकार दे सकती हैं।
 
1. ओवरहेड कैबिनेट 
यदि नीचे बनाए गए कैबिनेटों में आपका सामान पूरा नहीं समाता तो आप ऊपर भी कैबिनेट बना सकते हैं। इन छोटे कैबिनेटों में आप रोज़मर्रा की चीजों को रख सकती हैं तथा इस तरह सामान को निकालने के लिए आपको बार-बार झुकना नहीं पडेगा।
 
2. कैबिनेट के अंदर बास्केट व होल्डर को लगवाएं

छोटी-मोटी चीजों को रखने के लिए आप कैबिनेट के भीतरी दरवाजे पर बास्केट व होल्डर लगवा सकती हैं। बास्केट व होल्डरों में आप अन्य छोटी-बडी बोतलों व शीशियों को अटका सकती हैं। इस तरह वे सामान के बीच गुम नहीं होगी तथा आपको इन्हें ढूंढने में समय बर्बाद नहीं करना पडेगा।

3. दीवारों का इस्तेमाल करें 
रसोई में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी चीजें जैसे चम्मच, चाकू, लाइटर व नैपकिन को स्लैब पर या दराजों में ना रखें। चीजों को इस तरह रखने से आपको काम करने में परेशानी होगी एवं आपकी रसोई भी बेतरतीब दिखेगी। इसलिए इन्हें अटकाने के लिए दीवारों पर मौजूद खाली जगह का उपयोग करें।

4. सामान को जरूरत के अनुसार सेट करें
हमारी रसोई बरतनों व अन्य जरूरी चीजों से भरी रहती है और हमें कभी ना कभी इन सारी चीजों की जरूरत पडती है। आप अपनी सुविधा व जरुरत के हिसाब से जरूरी चीजों को आगे और कभी-कभार इस्तेमाल होने वाली चीजों को पीछे रखें।
 
5. सिंक के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल करें 
अक्सर हम इस स्थान को नज़रअंदाज कर देते हैं। रसोई को साफ रखने में काम आने वाली चीजों को यहां रखकर आप इस स्थान का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों को ढकने के लिए आप सिंक के नीचे एक दरवाजा लगा सकती हैं। 

6. लेज़ी सुसान कैबिनेट लेज़ी 
सुसान कैबिनेट द्वारा आप कोनों में बने कैबिनेटों को पूरा इस्तेमाल कर पाएंगी। कैबिनेटों में रखी गई चीजों को निकालना बहुत मुश्किल होता है परंतु लेज़ी सुसान कैबिनेट इस काम को थोडा आसान बना देते हैं। 

7. फोल्डेबल टेबल 
यदि आप चाहती हैं कि आपका डाइनिंग टेबल भी रसोई में फिट हो जाए तो ऐसा हो सकता है। आप चाहें तो उस दीवार पर फोल्डेबल टेबल व कुर्सी स्थापित कर सकती हैं और एक साथ बैठकर खाना खाने का आनंद ले सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -