बिहार चुनाव: जानिए शुरुआती रुझानों में कौन किस सीट पर आगे और कौन पीछे
बिहार चुनाव: जानिए शुरुआती रुझानों में कौन किस सीट पर आगे और कौन पीछे
Share:

पटना: बिहार में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान में यह साफ़ हो रहा है कि महागठबंधन को बढ़त मिल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बिहार के मुख्यमंत्री का ताज तेजस्वी को ही मिलने वाला है। वैसे कहीं ना कहीं एनडीए भी धीर धीरे आगे निकलने लगा है और पांसा कभी भी पलट सकता है। अब अगर विशेषज्ञों की माने तो उनके अनुसार अभी मुकाबला कांटे का होने वाला है और बाजी कभी भी बाल्ड सकती है। आइए बताते हैं शुरुआती एक घंटे में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे।

- परसा सीट से तेज प्रताप के ससुर और लालू के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं और बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं।

- बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र की चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट पर मुजफ्फरपुर कांड से चर्चा में आईं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और राजद के राजवंशी महतो के बीच मुकाबला है और शुरुआती रुझान में मंजू वर्मा पीछे हो गईं हैं। वहीं राजवंशी महतो आगे चल रहे हैं।

- कांटी से पुष्पम प्रिया पीछे होती दिखाई दे रहीं हैं।

- बेतिया विधानसभा से बैलेट की गिनती में कांग्रेस आगे निकल चुकी है।

- रामनगर विधानसभा क्षेत्र से बैलेट की गिनती में बीजेपी आगे निकल रही है।

- सिकटा विधानसभा से सीपीआई आगे निकलती दिखाई दे रही है।

- नरकटियागंज से बीजेपी की रश्मि वर्मा बैलेट गिनती में आगे निकलते दिखाई दे रहीं हैं। गोपालगंज सदर से भाजपा के सुबास सिंह आगे निकल रहे हैं। हथुआ से समाज कल्याण मंत्री व जद यू प्रत्याशी राम सेवक सिंह आगे निकलते नजर आ रहे हैं।

- लौरिया से बैलेट में बीजेपी आगे निकल रही है।

- सुपौल और पिपरा से जेडीयू और छातापुर से बीजेपी आगे निकल रही है।

- सोनपुर- राजद के रामानुज राय आगे निकल रहे है।

- अमनौर - राजद के सुनील राय आगे निकल रहे हैं।

- मढ़ौरा- राजद के जितेंद्र राय आगे निकल रहे हैं।

- गड़खा- बीजेपी के ज्ञानचंद मांझी आगे निकल रहे हैं।

- चनपटिया में ईवीएम की गिनती दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा 450 से आगे निकलते दिखाई दे रही है।

- बेतिया में पहले राउंड की गिनती में 750 से भाजपा आगे निकल रही हैं।

- मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर ,पारू और बरुराज में से भाजपा आगे निकलते नजर आ रही है।

बिहार चुनाव: RJD नेताओं से बोले तेजस्वी यादव, PM मोदी के खिलाफ 'अल-बल' न कहे

वैक्सीन ट्रायल सक्सेस न्यूज पर शेयर मार्केट में हुआ ये बदलाव

बिहार चुनाव: परिणाम आने से पहले गूगल सर्च में टॉप कर गए तेजस्वी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -