Chandrayaan 2 के लैंडिंग का लक्ष्य बड़ा, जाएगा वहां जहां कोई देश नही पहुंचा
Chandrayaan 2 के लैंडिंग का लक्ष्य बड़ा, जाएगा वहां जहां कोई देश नही पहुंचा
Share:

ISRO का Chandrayaan 2 मिशन थोड़े-थोड़े समय में नए-नए सरप्राइज और घटनाक्रम लेकर आ रहा है. चंद्रयान 2 चांद के साऊथ पोल की ओर बढ़ रहा है. भारतीय अंतरिक्ष शाखा ISRO समय-समय पर इससे जुड़ी अपडेट्स लोगों के साथ साझा कर रहा है. स्पेस में चंद्रयान 2 की प्रगति को ISRO लोगों तक पंहुचा रहा है. इस मिशन के बारे में भारत के अधिक से अधिक लोग जानकारी रखना चाहते हैं. अब चंद्रयान 2 ने स्पेस से चांद और पृथ्वी, दोनों की कुछ बेहद शानदार पिक्चर्स ली हैं. चंद्रयान 2 ने अगस्त के पहले हफ्ते में पृथ्वी की पहली पिक्चर्स हमारे बीच भेजी ​थी. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से 

उत्तर प्रदेश: अगले 24 घंटों में जमकर बरसेंगे बदल, तापमान में आएगी गिरावट

कई ट्वीट्स में ISRO ने 3 अगस्त 2019 को चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर LI4 कैमरा से ली गई पृथ्वी की पिक्चर्स को शेयर किया है. इन तस्वीरों में पृथ्वी को अलग-अलग रंगों में देखा जा सकता है. अपने बयान में ISRO ने जुलाई में कहा था की चंद्रयान 2 स्पेसक्राफ्ट अच्छी हेल्थ में है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. 22 अगस्त को ISRO ने ट्विटर पर घोषणा की थी की चंद्रयान 2 ने 2000km की हाइट से चांद की इमेज ली है. जिस समय चंद्रयान 2 सैटेलाइट के आस-पास चक्कर लगा रहा था. और लूनर सरफेस पर रोवर को लैंड करने की तैयारी में था.ISRO ने बताया की इस इमेज को 21 अगस्त को 2650km की हाइट से लिया गया है. फोटो में ISRO ने दो जरूरी लूनर लैंडमार्क्स अपोलो क्रेटर और मेर ओरिएंटल बेसिन को साफ तौर पर दिखाया है.

मध्य प्रदेश के लिए फिर आफत की घंटी, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ISRO ने चांद के साऊथ पोल रीजन में स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग का लक्ष्य रखा है, जिस स्थान पर अभी तक कोई देश नहीं पंहुचा है. वही देश के इस लो-कॉस्ट प्रोग्राम पर पूरे देश की नजरें हैं. आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई को थ्री स्टेज रॉकेट GSLV-MkIII-M1 स्पेसक्राफ्ट में लॉन्च किया गया था. चंद्रयान 2 का अगला जरूरी पड़ाव सितम्बर 7 को है। इस दिन विक्रम लैंडर चांद के साऊथ पोल पर लैंड करेगा. अगर यह हुआ, तो भारत दुनिया में ऐसा पहला देश होगा, जो लूनर साऊथ पोल के पास सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

अखिलेश यादव से मिले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, यूपी उपचुनाव में हो सकता है गठबंधन

गहरी खाई में जा गिरा सेना का ट्रक, एक जवान की मौत तीन घायल

पोषण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश ने हासिल किया प्रथम स्थान, दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -