जुलाई में हो सकती है इसरो के मिशन चंद्रयान-2 की लांचिंग
जुलाई में हो सकती है इसरो के मिशन चंद्रयान-2 की लांचिंग
Share:

नई दिल्ली : चंद्रमा में पहुंचने की इस्राइल की नाकाम हुई कोशिश को देखते हुए इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन की लांचिंग को जुलाई तक टाल दिया है। देश के महत्वाकांक्षी मिशन को अप्रैल अंत तक लांच किया जाना था। इससे पहले अप्रैल 2018 में इसके लांच का एलान किया गया था लेकिन बाद में स्थगित कर दिया।

बांसवाड़ा में पलटी पिकअप, दो लोगों की मौत कई घायल

लैंडर में आई थी मामूली खराबी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसी खबरें थी कि चंद्र मिशन के लैंडर में मामूली खराबी आ गई है हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अभी हाल ही में इस्राइल की असफलता को देखा है और ऐसे में हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। तकनीक के मामले में बहुत उन्नत होने के बावजूद इस्राइल नाकाम रहा है। 

जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने उतारा ग्रामीणों को मौत के घाट, दहशत का माहौल

जुलाई मध्य में हो सकता है रवाना 

इसी के साथ उन्होंने कहा था हम अपने मिशन को सफल होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर मानव को उतारना बहुत ही जटिल मिशन है और सभी जरूरी बातों का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन को मध्य जुलाई में रवाना किया जा सकता है।  बता दें यह मिशन पिछले कई सालों से लांचिंग का इंतजार कर रहा है जो अब जुलाई में पूरा होने जा रहा है.

गढ़चिरौली नक्सली हमले की पीएम मोदी ने की कड़े शब्दों में निंदा

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, अब तक 15 जवान शहीद

भिंड : सिंधु नदी में डूबे एक ही परिवार के पांच लोग, मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -