चन्द्रमा के और नजदीक पहुंचा चद्रयान-2, 7 सितम्बर को पीएम मोदी के साथ बच्चे देखेंगे लाइव लैंडिंग
चन्द्रमा के और नजदीक पहुंचा चद्रयान-2, 7 सितम्बर को पीएम मोदी के साथ बच्चे देखेंगे लाइव लैंडिंग
Share:

नई दिल्ली: इसरो का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है. शुक्रवार (30 अगस्त) को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की चौथी कक्षा में सफलतापूर्ण प्रवेश किया.  7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चंद्रयान-2  कई जटिल प्रक्रियाओं से गुजरेगा. बेंगलुरु में सात सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हर राज्य के दो बच्चे चंद्रयान-2 को चांद की सतह पर लैंड करते देखेंगे. 

जानकारी के अनुसार, अब एक सितंबर को चंद्रयान-2 चंद्रमा की अगली कक्षा में प्रवेश करेगा और दो सितंबर को लैंडर विक्रम कॉम्पजिट बॉडी से पृथक हो जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर की देर रात लगभग 1 बजकर 55 मिनट पर चांद पर उतरेगा. पीएम मोदी बेंगलुरु में  चंद्रयान-2 को चांद की सतह पर लैंड करते देखेंगे. उनके साथ कई छात्रों को भी इस ऐतिहासिक दृश्य को देखेने का अवसर मिलेगा.

इन छात्रों का चयन ऑनलाइन क्विज कार्यक्रम को जीतने के तहत किया गया है. हर प्रदेश के दो छात्रों को ऑनलाइन क्विज के आधार पर चुना जा रहा है. आपको बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 22 जुलाई को चांद पर अध्ययन के लिए चंद्रयान-2 लॉन्च किया है. चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को 'बाहुबली रॉकेट' कहे जाने वाले जीएसएलवी मार्क 3/एम1 रॉकेट से अंतरिक्ष में छोड़ा गया है.

भारत के दबाव के आगे फिर झुका पाकिस्तान, सिख लड़की के धर्मान्तरण मामले में 8 गिरफ्तार

दुर्गा पंडालों को आर्थिक मदद देंगी ममता बनर्जी, कहा- पूजा पर पॉलिटिक्स नहीं होने दूँगी

पाक में सिख लड़की को जबरन बनाया गया मुस्लिम, हरसिमरत कौर बोलीं- किस हद तक गिर सकते हैं इमरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -