इसरो की बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक चाँद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2
इसरो की बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक चाँद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2
Share:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज यानी मंगलवार को चंद्रयान-2 को चांद की प्रथम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है. इसरो के वैज्ञानिकों ने सुबह 8.30 से 9.30 बजे के मध्य चंद्रयान-2 को चांद की प्रथम कक्षा LBN#1 में प्रवेश कराया. अब चंद्रयान-2, 118 किमी की एपोजी (चांद से कम दूरी) और 18078 किमी की पेरीजी (चांद से अधिक दूरी) वाली अंडाकार कक्षा में अगले 24 घंटे तक चक्कर लगाएगा.

 इस दौरान चंद्रयान की रफ़्तार को 10.98 किमी प्रति सेकंड से घटाकर लगभग 1.98 किमी प्रति सेकंड किया गया है. चंद्रयान-2 की रफ़्तार में 90 प्रतिशत की कमी इसलिए की गई है ताकि यान चांद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव में आकर चांद से न टकराए. 20 अगस्त यानी मंगलवार को चांद की प्रथम कक्षा में चंद्रयान-2 का प्रवेश कराना इसरो वैज्ञानिकों के लिए एक अग्नि परीक्षा की तरह था. किन्तु, हमारे वैज्ञानिकों ने इसे बेहद कुशलता और सटीकता के साथ संपन्न किया. 

7 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से रॉकेट बाहुबली के माध्यम से लांच किया गया था. इससे पहले 14 अगस्त को चंद्रयान-2 को ट्रांस लूनर ऑर्बिट में डाला गया था. उम्मीद जताई जा रही है कि 7 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगे.

मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ताओं के लिए कमलनाथ सरकार का बड़ा ऐलान

भगोड़े इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ीं, पूरे मलेशिया में नहीं दे सकेगा उपदेश

कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, 17 मंत्रियों को मिल सकती है जगह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -