आज इस आरती से करें माँ चंद्रघंटा को खुश
आज इस आरती से करें माँ चंद्रघंटा को खुश
Share:

हर साल नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है जो 9 दिनों का होता है। 9 दिनों तक इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। हालाँकि इस साल तृतीया और चतुर्थी तिथि एक दिन पड़ने से नवरात्रि का पर्व 8 दिनों का ही है। अब आज यानी नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तृतीय और चतुर्थ स्वरूप की विधि- विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। तीसरे दिन देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है। यही वजह है कि माता के भक्त उन्हें चंद्रघंटा कहते हैं। तो आइए आज जानते हैं माँ चंद्रघंटा की आरती।


माँ चंद्रघंटा की आरती-
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।

चंद्र समान तुम शीतल दाती।चंद्र तेज किरणों में समाती।

क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।

मन की मालक मन भाती हो।

चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।

 

सुंदर भाव को लाने वाली।

हर संकट मे बचाने वाली।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।

श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।

सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।

शीश झुका कहे मन की बाता।

पूर्ण आस करो जगदाता।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।

करनाटिका में मान तुम्हारा।

नाम तेरा रटूं महारानी।

भक्त की रक्षा करो भवानी।

मंदिर में चप्पल पहनकर अश्लील गाने पर नाची लड़की, हिन्दू संगठन का विरोध शुरू

आज इन 2 आरतियों से करें माँ दुर्गा का पूजन, होंगी खुश

बिग बॉस 15 से सामने आई बेहतरीन तस्वीरें, BB13 के ये कंटेस्टेंट्स आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -