चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूल से भी ना करें यह काम
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूल से भी ना करें यह काम
Share:

हर साल ग्रहण लगता है। अब आज इस साल का अंतिम ग्रहण लगने जा रहा है। जी हाँ, आज चंद्र ग्रहण है जो कुछ ही समय में लगने जा रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खास ध्यान रखना चाहिए। आज शुक्रवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को उपछाया चंद्र ग्रहण माना जा रहा है, लेकिन फिर भी गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह है। इस वजह से आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या न करें-

: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के शरीर पर ग्रहण से छनकर आने वाली रौशनी नहीं पड़नी चाहिए।

: ग्रहण लगने से पूर्व गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए।

: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भगवान का स्मरण करना चाहिए।

: गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं आने देना चाहिए।

: गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान तनाव और विवाद की स्थिति से बचना चाहिए।

: गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान क्रोध और अहंकार नहीं करना चाहिए।

: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की धारदार चीजों इस्तेमाल या स्पर्श नहीं करना चाहिए।

: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सूई-धागे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से भी परहेज करना चाहिए।

ग्रहण के बाद क्या करें- ग्रहण समाप्त होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए और जरूरतमंद व्यक्तियों को दान देना चाहिए। इसके बाद नया भोजन बनाकर खाना चाहिए और अच्छा साफ़ पानी निकाल कर पीना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दौरान भूल से भी ना करें यह काम वरना।।।

इन राशिवालों के लिए शुभ तो इनके लिए अशुभ है आज का चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण के दौरान जरूर करें इन मन्त्रों का जाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -