बहुत ही शुभ होता है चंद्र दर्शन का दिन, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त
बहुत ही शुभ होता है चंद्र दर्शन का दिन, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त
Share:

चंद्र दर्शन या चांद नजर आने का पहला दिन, अमावस्या या अमावस्या के पश्चात्, सभी हिंदुओं के लिए अहम है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, चंद्रमा महत्वपूर्ण खगोलीय पिंडों में से एक है क्योंकि ये पवित्रता, ज्ञान, जीवंतता, संवेदनशीलता ततः प्रसन्नता का गुण रखता है। इसलिए चंद्र दर्शन के दिन चंद्रमा को देखना बेहद शुभ होता है। इस दिन, लोग एक दिन का उपवास रखते हैं तथा अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि की वर्षा करने के लिए भगवान चंद्रमा की आराधना करते हैं। इस माह प्रतिपदा तिथि के शुक्ल पक्ष यानी 5 दिसंबर 2021 को ये शुभ दिन मनाया जाएगा।

चंद्र दर्शन 2021: तिथि और शुभ मुहूर्त:-
दिनांक: 5 दिसंबर, रविवार
शुभ तिथि प्रारंभ: 09:27 सुबह, 5 दिसंबर
शुभ तिथि समाप्त: 05:50 प्रात:, 6 दिसंबर

चंद्र दर्शन 2021: महत्व:-
हिंदू ग्रंथों के मुताबिक, चंद्र दर्शन को शुभ माना जाता है क्योंकि वो पवित्रता, प्रसन्नता एवं ज्ञान का प्रतीक है। साथ ही, ये पृथ्वी पर जीवन को प्रभावित करता है क्योंकि चंद्रमा नवग्रह का अहम ग्रह है। ज्योतिषीय भविष्यवाणी के मुताबिक, जिन व्यक्तियों का चंद्रमा सकारात्मक या सही जगह पर होता है, उनकी जिंदगी समृद्ध और सफल होती है। इतना ही नहीं, चंद्र देव या भगवान चंद्रमा की शादी 27 नक्षत्रों से हुई है, जो प्रजापति दक्ष की बेटियां हैं। साथ ही, वो बुद्ध या ग्रह बुध के पिता हैं। इसलिए, सौभाग्य, कामयाबी एवं ज्ञान के लिए आशीर्वाद लेने के लिए इस दिन भगवान चंद्रमा की आराधना करना शुभ माना जाता है।

प्याज क्यों है वर्जित? जानिए इसकी उत्पत्ति की पौराणिक कथा

नाराज पितरों को मनाने के लिए आज का दिन है बहुत शुभ, जरूर ये करें काम

सूर्य ग्रहण के दौरान आखिर क्यों खाने पीने की चीजों में डाला जाता है तुलसी का पत्ता?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -