इतने दिनों तक बाधित रहेगा यह रेलवे ट्रेक, जारी हुआ नया शेड्यूल
इतने दिनों तक बाधित रहेगा यह रेलवे ट्रेक, जारी हुआ नया शेड्यूल
Share:

अंबाला : शहर में 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक रेलवे ट्रैक बाधित रहेगा। इसलिए चंडीगढ़ की आठ ट्रेनें अब अंबाला से दौड़ेंगी। इन ट्रेनों का शेड्यूल और टाइमिंग भी जारी हो गया है। करीब 36 दिनों तक प्लेटफार्म नंबर  1 पर वॉशेबल एप्रन कंस्ट्रक्शन का काम होने के चलते चंडीगढ़ आने और जाने वाली आठ ट्रेनें बाधित रहेंगी। इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 1917 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 से18 दिसंबर तक, चंडीगढ़-अंबाला, चंडीगढ़ के बीच रदद् रहेगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ट्रेन अंबाला से जयपुर के बीच चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 दिसंबर से18 जनवरी 2019 तक चंडीगढ़ से अंबाला के बीच रद्द कर दी गई है, ये ट्रेन अंबाला से लखनऊ के बीच चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक रद्द रहेगी।

जानकारी के मुताबिक 14614 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 15 दिसंबर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ के बदले मोहाली तक आएगी। वहीं गाड़ी संख्या 14613 चंडीगढ़-फिरोजपुर 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ के बजाय मोहाली से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।

वहीं यदि बात साप्ताहिक ट्रेनों की करे तो इनमे चंडीगढ़ - रामनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 17,24 व 31 दिसंबर को और 7, 14 जनवरी 2019 को चंडीगढ़-अंबाला के बीच कैंसिल रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12527 को 17 24 व 31 दिसंबर को अंबाला व चंडीगढ़ के बीच रद्द कर दिया गया है।

इस प्रदेश में इन प्लॉट धारकों का होगा ब्याज माफ़

यंहा इंजन के साथ लोगों ने खिंचवाई सेल्फ़ी

दुर्घटना से बची गोरखपुर एक्सप्रेस, टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -