हजारों लोगों ने बनाई 'तिरंगे' की मानव छवि, चंडीगढ़ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video
हजारों लोगों ने बनाई 'तिरंगे' की मानव छवि, चंडीगढ़ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video
Share:

चंडीगढ़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सटे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नाम पर दर्ज था, जिसे अब तोड़ दिया गया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 5885 लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी इस मौके पर यहां उपस्थित थीं। ये उपलब्धि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और NID फाउंडेशन ने हासिल की है।

 

GWR आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगारीकर ने कहा है कि इस रिकॉर्ड का शीर्षक ‘लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि’ है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड वर्षों पूर्व UAE में बनाया गया था। आज वह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। 5885 लोगों की भागीदारी के लिए धन्यवाद। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं चडीगढ़ यूनिवर्सिटी और NID फाउंडेशन को बधाई देना चाहूंगी। ये हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। प्रत्येक व्यक्ति का मन एक ही भाव से परिपूर्ण हुआ कि हम जब तक जीवित हैं, तब तक तिरंगे की आन, बान, शान में अपने कर्तव्य से अपने आप को समर्पित रखेंगे।

बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार से लेकर आम लोग तक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। NID फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर एस सतनाम सिंह संधू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि मौके पर 10 हजार से अधिक लोग जमा होंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और अन्य शैक्षणिक संस्थान के 8650 से अधिक विद्यार्थी, साथ ही NID फाउंडेशन के वॉलेंटियर्स ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे।

इस राज्य में अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया अलर्ट

बांदा नाव हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ी, 11 शव बरामद, 40 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अपने वेतन में से छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे रंजन गोगाई, लॉ स्टूडेंट्स के लिए बनाया कोष

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -