बिहार के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है भारी बारिश
बिहार के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है भारी बारिश
Share:

बीते चार दिनों से प्रदेश में मानसून की सक्रियता होने से कहीं भारी तो कहीं सामान्य वर्षा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार  रविवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। 28 सितम्बर से ही वर्षा में कमी आने के संभावना हैं। बीते 24 घंटों में बीरपुर में 150 मिमी, तैयबपुर में 140 मिमी, किशनगंज व रेवाघाट में 120 मिमी, बाढ़ व बहादुरगंज में 90 मिमी, वैशाली में 80 मिमी, ठाकुरगंज, त्रिवेणीगंज व ढेंगराघाट में 70 मिमी वर्षा हुई है।

मौसमी सिस्टम अभी बारिश का: पश्चिम बिहार से पूर्वी बिहार की ओर निम्न दबाव का इलाकों में चला गया। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 3।1 किमी की ऊंचाई पर है। मानसून की अक्षीय रेखा भी पूर्वी बिहार पर बने कम दबाव के इलाकों से होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टम की वजह से पूर्वी बिहार में कुछ जिलों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।

ऐसा रहा सूबे का पारा: शनिवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों का पारा सामान्य कम रहा है। पटना में अधिकतम तापमान 29।4 डिग्री सेल्सियस, गया का 31।8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस व पूर्णिया में 27।8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 36 घंटों में भागलपुर में 45 मिमी जबकि पूर्णिया में 28।6 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी भागलपुर व पूर्णिया में आंशिक बारिश के अनुमान हैं। पटना व गया में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे व गरज तड़क के साथ बारिश के संभावना हैं।

डूंगरपुर में तीसरे दिन भी हुई हिंसा, फायरिंग में एक की मौत, 5 से अधिक घायल

दिल्ली जल बोर्ड के निजीकरण पर बवाल, कांग्रेस बोली- मोदी की राह चले केजरीवाल

बिहार चुनाव पर बोले रविशंकर प्रसाद, कहा- लोजपा हमारे साथ, एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा NDA

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -