चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों के फुट जाते हैं कर्म
चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों के फुट जाते हैं कर्म
Share:

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर मौर्यवंश की स्थापना की। आप सभी जानते ही होंगे कि उन्होंने अपनी नीति ग्रंथ के माध्यम से कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि जीवन में धन, विद्या और भोजन से संबंधित कार्यों में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। जी हाँ और जो इन चीजों की शर्म करता है, वह जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाता। आप सभी को बता दें कि आचार्य चाणक्य ने अपनी इस नीति का खूब अच्छे से वर्णन किया है।


* धन धान्य प्रयोगेषु विद्या संग्रहेषु च!
आहारे व्यवहारे च त्यक्त लज्जा सुखी भवेत्!!

* आप सभी को बता दें कि आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि धन के बिना जीवन बहुत मुश्किल हो जाता है। हमेशा धन के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। इसी के साथ यह भी कहा गया है जब भी आप किसी को उधार दें तो वापस लेने में कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति धन वापस लेने में शर्माता है तो उसे धन की हानि उठानी पड़ती है। इससे उसका जीवन मुश्किलों में पड़ जाता है।

* चाणक्य का कहना है कि धन की तरह व्यक्ति को कभी भी शिक्षा में शर्म नहीं करनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं अध्ययन करते समय शिक्षक से मन में उत्पन्न हो रहे सभी प्रश्नों के हल पूछ लेना चाहिए। यदि आप शिक्षक से प्रश्नों का हल नहीं पूछेंगे तो आपका भविष्य अंधकार में आ जाएगा।

* चाणक्य का कहना है धरती पर हर व्यक्ति पेट भरने के लिए मेहनत करता रहता है। हमेशा पेट भरकर भोजन करना चाहिए, विशेषकर जब किसी के यहां अतिथि बनकर गए हों। ऐसे में अगर आप पेट भरकर भोजन नहीं करेंगे, भोजन मांगने में शर्म करेंगे तो आप अपने स्वास्थ्य के साथ धोखा करेंगे।

* आचार्य चाणक्य का कहना है, जहां भी सभा हो, वहां खुलकर बोलना चाहिए। अगर आप सभा में चुप रहेंगे तो आपके भविष्य के लिए बनने वाली योजनाओं का आप सही से पालन नहीं कर पाएंगे। चाणक्य कहते हैं सभा में चुप रहने से आपका महत्व और प्रभाव भी कम होता है। इसलिए जहां जरूरी हो जरूर बोलना चाहिए।

इस पंजाबी सिंगर को डेट कर रहीं नोरा फतेही, निजी तस्वीरें वायरल!

व्यक्ति ने एक दिन में लगवाई 10 बार वैक्सीन, जानिए क्या हुआ?

आज बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस प्रोग्राम को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -