चीन में 'चान होम' तूफान ने मचाई भारी तबाही
चीन में 'चान होम' तूफान ने मचाई भारी तबाही
Share:

शंघाई : चीन में चान होम तूफान ने जबरदस्त तबाही मचाई है. इस तूफान की चपेट में झेजियांग और झियांगसु प्रांत में करीब 11 लाख लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई हिस्सों में हवाई, रेल और दूसरी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ठप पड़ गई हैं। चान होम तूफान 1949 के बाद का सबसे भयानक तूफान है। प्रशासन ने बताया की इस तूफान के कारण सरकार को करीब 410 मिलियन डॉलर (लगभग 2590 करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है। चीन में इस तूफान की वजह से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं थी व यह तूफान शनिवार को चीन के शंघाई में दक्षिणी समुद्री तट से टकराया था। चान होम तूफान के कारण जेझियांग प्रांत के कई शहरों में बिजली गुल हो गई है। 100 से ज्यादा ट्रेनें अपनी जगह पर खड़ी हो गई हैं। 

मछली पकड़ने वाली 50 हजार नावों को वापस बुला लिया गया है। झेजियांग प्रांत के वेनलिंग शहर स्थित समुद्र तट पर विशाल लहरें उठ रही हैं। तूफान के चलते शंघाई, झियांगसु तथा झेलियांग प्रांतों में भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में 30 सेमी तक बारिश हुई है। शंघाई के पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच सौ उडानें रद्द की जा चुकी हैं। होंगिया हवाई अड्डे से भी दौ सौ उड़ानें रद्द की गई हैं। 

चान होम तूफान से जापान के ओकिनावा द्वीप श्रृंखला और ताईवान भी प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को तूफान की वजह से ताइवान की राजधानी ताइपे में स्टॉक मार्केट और सरकारी ऑफिस बंद करने पड़े थे। इस जबरदस्त तूफान ने वहां की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक स्थिरता ला दी. चीनी सरकार को इससे बहुत नुकसान हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -