आज है प्रदोष व्रत, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज है प्रदोष व्रत, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Share:

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र का महीना है और यह महीना 19 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलने वाला है। आप सभी को बता दें कि प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार रखा जाता है। जी हाँ और प्रदोष व्रत हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी को रखा जाता है। आप तो जानते ही होंगे कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी भगवान शंकर को समर्पित होती है और इस बार चैत्र मास में प्रदोष व्रत 29 मार्च, मंगलवार को है। जी हाँ और धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव की इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन प्रदोष व्रत होता है, उस दिन के नाम पर प्रदोष व्रत होता है। जी दरअसल सोमवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत, मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। अब आज भौम प्रदोष व्रत है।

आज भौम प्रदोष व्रत के दिन द्विपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। इसी के साथ दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक साध्य योग व उसके बाद शुभ योग रहेगा। त्रयोदशी तिथि 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी। प्रदोष काल पूजन का मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त 30 मार्च, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।


पूजा विधि- आज स्नान के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें। अब घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें। अब भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। ध्यान रहे किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। अब भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके बाद भगवान शिव की आरती करें। ध्यान रहे इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

शिवलिंग की पूजा के दौरान न करें ये गलतियां वरना होगा अनर्थ

शिव को करना है प्रसन्न तो चढ़ाये इन 5 चीजों में से कोई एक

बहुत चमत्कारी है शिव जी के ये मंत्र, जाप से हर मनोकामना होगी पूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -