नवरात्रि के पहले दिन जरूर पढ़े मां शैलपुत्री की यह पावन कथा
नवरात्रि के पहले दिन जरूर पढ़े मां शैलपुत्री की यह पावन कथा
Share:

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ कल से यानी 13 अप्रैल से होने वाला है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा होती है, जो कि मां दुर्गा का ही एक स्वरूप है। पहले दिन कलश स्थापना होती है और पूजा वाले स्थान को गंगाजल और गोबर से पवित्र किया जाता है। अब आ हम आपको नवरात्रि आरम्भ होने से पहले बताने जा रहे हैं मां शैलपुत्री की कथा जिसका श्रवण पहले दिन जरूर करना चाहिए।

मां शैलपुत्री की कथा- एक बार प्रजापति दक्ष ने यज्ञ करवाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज दिया, लेकिन भगवान शिव को नहीं। देवी सती भलीभांति जानती थी कि उनके पास निमंत्रण आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो उस यज्ञ में जाने के लिए बेचैन थीं, लेकिन भगवान शिव ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यज्ञ में जाने के लिए उनके पास कोई भी निमंत्रण नहीं आया है और इसलिए वहां जाना उचित नहीं है। सती नहीं मानीं और बार बार यज्ञ में जाने का आग्रह करती रहीं। सती के ना मानने की वजह से शिव को उनकी बात माननी पड़ी और अनुमति दे दी। सती जब अपने पिता प्रजापित दक्ष के यहां पहुंची तो देखा कि कोई भी उनसे आदर और प्रेम के साथ बातचीत नहीं कर रहा है।

सारे लोग मुँह फेरे हुए हैं और सिर्फ उनकी माता ने स्नेह से उन्हें गले लगाया। उनकी बाकी बहनें उनका उपहास उड़ा रहीं थीं और सति के पति भगवान शिव को भी तिरस्कृत कर रहीं थीं। स्वयं दक्ष ने भी अपमान करने का मौका ना छोड़ा। ऐसा व्यवहार देख सती दुखी हो गईं। अपना और अपने पति का अपमान उनसे सहन न हुआ।।।और फिर अगले ही पल उन्होंने वो कदम उठाया जिसकी कल्पना स्वयं दक्ष ने भी नहीं की होगी। सती ने उसी यज्ञ की अग्नि में खुद को स्वाहा कर अपने प्राण त्याग दिए। भगवान शिव को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो वो दुखी हो गए। दुख और गुस्से की ज्वाला में जलते हुए शिव ने उस यज्ञ को ध्वस्त कर दिया। इसी सती ने फिर हिमालय के यहां जन्म लिया और वहां जन्म लेने की वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।

नवरात्रि के दौरान जरूर करें इन खास नियमों का पालन

नवरात्र‍ि का खास उपाय: आपकी किस्मत खोल देगा मिट्टी का 1 घड़ा

जानिए कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि और किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माँ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -