नवरात्रि व्रत के भी होते है कई प्रकार, यहाँ जानिए
नवरात्रि व्रत के भी होते है कई प्रकार, यहाँ जानिए
Share:

शारदीय नवरात्र के पश्चात् चैत्र नवरात्रि सबसे अहम है। इस बार चैत्र नवरात्र 22 मार्च से आरम्भ हो रही है। 22 से 30 मार्च तक पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी। 22 मार्च को सूर्योदय के साथ नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी. वही नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने के कुछ नियम होते हैं जिसका पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है। नवरात्रि में भी व्रत के प्रकार होते हैं जिनका ध्यान रखना जरुरी होता है। 

नवरात्रि व्रत के प्रकार:- 
सप्तरात्र व्रत:-  यह व्रत प्रतिपदा से सप्तमी तक रखा जाता है। इस तरह से व्रत करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
एकभुक्त व्रत:- जो लोग पूर्ण व्रत नहीं कर सकते हैं वे केवल पंचमी को एकभुक्त व्रत कर सकते हैं। 
नक्तव्रत: षष्ठी को रात्रि भोजन के साथ व्रत कीय जा सकता है। 
अयानित व्रत:- सप्तमी तिथि को अयानित व्रत किया जा सकता है। इसमे मनुष्य को बिना मांगे जो मिले उसका व्रत में सेवन करना चाहिए।
त्रिरात्र व्रत:- जो सभी व्रत नहीं कर पाते हैं वे सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को व्रत कर सकते हैं। इसे त्रिरात्र व्रत कहा जाता है।
युग्मरात्र व्रत:- जो लोग प्रतिपदा एवं अष्टमी का व्रत करते हैं उसे युग्मरात्र व्रत कहते हैं।  
एकरात्र व्रत:- जो भक्त प्रतिपदा एवं नवमी तिथि व्रत करते हैं वह एकरात्र व्रत कहलाता है। 

कब है रामनवमी? जानिए इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन होगी पूजा? यहाँ जानिए

चैत्र नवरात्रि पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -