चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पहनें अलग-अलग रंग के कपड़े, मिलेगा पूजा-पाठ का दोगुना फल
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पहनें अलग-अलग रंग के कपड़े, मिलेगा पूजा-पाठ का दोगुना फल
Share:

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि की विशेष अहमियत होती है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Varsh 2023) का आरम्भ होता है। इस बार चैत्र नवरात्र 22 मार्च से आरम्भ हो रही है। 22 से 30 मार्च तक पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी। 22 मार्च को सूर्योदय के साथ नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर मां आदिशक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने से खास फल मिलता है। 

पहला दिन:-
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े को धारण करने से मनोकामना पूरी होती है। 

दूसरा दिन:-
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है। 

तीसरा दिन:-
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन भूरे रंग के कपड़ों को पहना जाता है। परम्परा है कि भूरे रंग के कपड़े पहन कर आराधना करने से मां अंबे प्रसन्न होती हैं। 

चौथा दिन:-
चौथा दिन मां कुष्मांडा का होता है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस रंग के कपड़े पहनने से श्रद्धालुओं को समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पांचवा दिन:-
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। 

छठवां दिन:-
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजी की जाती है। माता रानी को लाल रंग सबसे अधिक पसंद है। इसलिए इस दिन श्रद्धालुओं को लाल रंग धारण करना चाहिए। 

सातवां दिन:-
इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां काली को नीला रंग बेहद पसंद है। ऐसे में सातवें दिन श्रद्धालुओं को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। 

आठवां दिन:-
इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां महागौरी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए। 

नौवें दिन 
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजी होती है। मां को जामुनी रंग पसंद है। ऐसे में भक्तों को प्रयास करना चाहिए कि इस दिन जामुनी रंग के ही कपड़े पहने। 

गधे को चांदी की प्लेट में खिलाए काजू, जानिए पूरा मामला

प्लास्टिक बैग में मिली गुमशुदा महिला की सड़ी-गली लाश, मचा हड़कंप

'लालू ने चरवाहा स्कूल खोला और नीतीश ने सभी को चरवाहा बना दिया', PK ने बोला जमकर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -